
HONOR को लेकर कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि यह ब्रांड भारत में फिर से वापसी करने वाला है। वहीं कल 15 अगस्त के मौके पर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इंडिया लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इस ब्रांड के स्मार्टफोन Honor Tech नाम के साथ लॉन्च होंगे और रियलमी इंडिया के पूर्व सीईओ माधव सेठ (Madhav Sheth) भारत में ऑनर टेक को लीड करेंगे।
ऑनर स्मार्टफोंस होंगे इंडिया में लॉन्च
Honor Tech ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये अनाउंस कर दिया है कि वह भारत में फिर से वापसी कर रही है और आने वाले दिनों में अपना नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर देगी। रियलमी इंडिया के पूर्व सीईओ माधव सेठ ने भी अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इसकी बात की घोषणा कर दी है कि वह अब ऑनर ब्रांड के साथ काम करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉन्च होने वाले नए ऑनर स्मार्टफोन ऑनर टेक ब्रांड के तहत भारतीय बाजार में लाए जा सकते हैं।
Exciting News Alert! Honor Smartphones will be launched soon in India. Join us on this incredible journey as we empower the future with Honor Tech. #FeelTheFreedom #FeelTheHonor #TechForIndians https://t.co/bdam3GZxhy
— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) August 15, 2023
Honor 90 हो सकता है भारत में लॉन्च
लीक्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑनर टेक ब्रांड के तहत इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन ऑनर 90 हो सकता है। यह मोबाइल सितंबर महीने में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है जिसकी कीमत 45,000 रुपये के करीब हो सकती है। इस प्राइस सेग्मेंट में OnePlus 11R, OPPO Reno 10 Pro+ और Nothing Phone (2) जैसे स्मार्टफोंस के सामने Honor चुनौती पेश कर सकता है।
Honor 90 स्पेसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले | 6.7″ AMOLED |
| प्रोसेसर | Snapdragon 7 Gen 1 |
| कैमरा | 200MP Camera |
| बैटरी | 5000mAh Battery |
- डिस्प्ले: यह फोन चीन में लॉन्च हो चुका है जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच कर्व एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है।
- प्रोसेसर: तगड़े परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिल जाता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 16GB तक रैम + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
- कैमरा: यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर लगा है। वहीं,
सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है। - बैटरी: स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- अन्य फीचर्स: डिवाइस में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी 2.0, ब्लूटूथ 5.2 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।









