Jio यूजर्स की हुई मौज, नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च हुए दो नए जियो रिचार्ज

नेटफ्लिक्स के साथ, ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस पर कभी भी, कहीं भी, हॉलीवुड से बॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो देख पाएंगे।

Join Us icon
Highlights

  • जियो ने पहली बार नेटफ्लिक्स के साथ प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है।
  • जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान में कॉलिंग, डाटा और फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।
  • नए रिचार्ज ऑनलाइन या ऑफलाइन कराए जा सकेंगे।

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को एक बार फिर पीछे छोड़ते हुए रिलायंस जियो ने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ अपने दो नए रिचार्ज प्लान्स को पेश कर दिया है। कंपनी ने दोनों नए प्रीपेड प्लान् को ‘जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान’ के तहत पेश किया है। वहीं, अगर बात करें दूसरी टेलिकॉम कंपनियों की तो अभी तक किसी के पास भी Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला कोई रिचार्ज मौजूद नहीं है। आइए आगे आपको इन न्यू प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं।

पहली बार जियो लाया प्रीपडे प्लान के साथ नेटफ्लिपक्स सब्सक्रिप्शन

आपको बता दें कि चुनिंदा जियो पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार है कि प्रीपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा।

नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले जियो प्लान

  1. जियो 1,099 रुपये वाला रिचार्ज: इस प्लान में कंपनी ने Netflix मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ ही डेली 2जीबी डाटा और 84 दिन की वैधता ऑफर कर रही है। वहीं, रिचार्ज में फ्री कॉलिंग के अलावा इसमें डेली 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा।
  2. जियो 1,499 रुपये वाला रिचार्ज: इस प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। वहीं, इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। वहीं, रिचार्ज में फ्री कॉलिंग के अलावा इसमें डेली 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा प्लान में नेटफ्लिप्कस बेसिक का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

नोट: ग्राहक चाहे तो नेटफ्लिक्स ऐप को कई डिवाइस पर डाउनलोड कर सकता है और समान लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ उपयोग कर सकता है। किंतु एक बार में केवल एक ही डिवाइस पर इसे देखा जा सकेगा। 1499 रु वाले प्लान में नेटवफ्लिक्स को टीवी या लैपटॉप जैसी किसी बड़ी स्क्रीन पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।

नेटफ्लिक्स प्लान्स का फायदा

नेटफ्लिक्स के साथ, ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस पर कभी भी, कहीं भी, हॉलीवुड से बॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो देख पाएंगे। दोनों ही प्लान्स को जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा ग्राहको को मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here