24GB रैम के साथ मोबाइल मार्केट में कहर बरपाने आ रहा Realme GT 5, 28 अगस्त को होगा लॉन्च

यह पहली बार नहीं होगा जब कंपनी अपने स्मार्टफोन को 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाएगी। इससे पहले Realme GT Neo 5 को भी इसी चार्जिंग स्पीड के साथ पेश कर चुकी है।

Join Us icon

Realme GT 5 की लॉन्च डेट ऑफिशियल तौर पर सामने आ गई है। कंपनी के अनुसार फोन 28 अगस्त 2023 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लीक के अलावा खुद रियलमी ने अपने अपकमिंग 24GB रैम वाले स्मार्टफोन को लेकर जानकारियां देना काफी पहले से ही शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Realme GT 3 के उत्तराधिकारी के रूप में लाया जाने वाला है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Realme GT 5 डिजाइन ( लीक )

  1. हाल ही में लीक हुई इमेज से पता चलता है कि फोन के पंच होल डिसप्ले के साथ आएगा।
  2. वहीं, इसमें काफी थिन बेजल्स होंगे। इसके अलावा फोन के नीचे की तरफ एक सिम स्लॉट, एक माइक्रोफोन और यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर देखने को मिलेगा।
  3. ऐसा लगता है कि फोन में प्लास्टिक फ्रेम की बजाय मैटेलिक फ्रेम होगा. टिपस्टर का दावा है कि इसके बेजल्स काफी पतले होंगे।

Realme GT 5 स्पेसिफिकेशन्स (कन्फर्म)

कंपनी ने आधिकारिक जानकारियों के साथ कहा था कि फोन को 24GB RAM के साथ लाया जाने वाला है। वहीं, कंपनी जानकारी दे चुकी है कि फोन 240W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज फ्लैगशिप प्रोसेसर ( यानी कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ पेश हो सकता है।) और 1टीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Realme GT 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • डिसप्ले: Realme GT 5 को 6.74 इंच OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ ला सकती है।
  • प्रोसेसर: इसके अलावा, फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • कैमरा: फोन में रियर पर Sony IMX890 से लैस 50MP, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस हो सकता है। वहीं, फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • बैटरी: यह स्मार्टफोन दो बैटरी मॉडल में उतारा जा सकता है। जिसमें एक बेस मॉडल में 4600mAh बैटरी और दूसरे में 5200mAh बैटरी होगी।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here