
आईक्यू के iQOO Z8 और iQOO Z8x स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई दिनों से लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी। वहीं, अब कंपनी ने आखिरकार इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह डिवाइस आने वाले 31 अगस्त को पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही ब्रांड ने फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी दी है। आइए, आगे इस बारे में पूरी डिटेल जानते है।
iQOO Z8 और iQOO Z8x लॉन्च डेट
इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने एक नया टीजर पेश किया है। इसमें डिवाइस की लॉन्च डेट 31 अगस्त बताई गई है। लॉन्च के समय की बात करें तो यह डिवाइस चीन के समय अनुसार शाम 7:00 बजे दस्तक देंगे। आप नीचे इमेज में देख सकते हैं कि कंपनी ने स्मार्टफोन के प्रोसेसर का भी जिक्र किया है। देखा जा सकता है कि यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर से लैस होगा। जो 5 नेनो मीटर प्रक्रिया पर काम करता है।

iQOO Z8 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: iQOO Z8 में 6.64 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: फोन में डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर और माली-G610 MC6 जीपीयू मिलने की उम्मीद है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
- कैमरा: कैमरा स्पेस्क्स की बात करें तो डिवाइस में OIS के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- बैटरी: iQOO Z8 में 5,000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- अन्य: यह मोबाइल साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, डुअल सिम, वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस रखा जाएगा।
- ओएस: स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 आधारित ओरिजिनओएस 3.0 पर बेस्ड हो सकता है।
iQOO Z8x के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: iQOO Z8x फोन में 6.64 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: कंपनी इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट और माली-जी610 एमसी6 जीपीयू दे सकती है।
- स्टोरेज: यह मोबाइल 12GB तक रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट वाला हो सकता है।
- कैमरा: मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
- बैटरी: डिवाइस में लंबी चलने वाली 6,000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 13 आधारित ओरिजिनओएस 3.0 पर काम कर सकता है।









