Realme C51 4 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, प्राइस रहेगा 10 हजार से भी कम!

Join Us icon

Realme C51 4 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। बीते दिनों जहां कंपनी ने अपने आगामी स्मार्टफोन को टीज़ किया था वहीं आज रियलमी ने ‘सी’ सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। रियलमी सी51 सितंबर के शुरूआती दिनों में ही भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा जो लो बजट सेग्मेंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C51 इंडिया लॉन्च डिटेल

रियलमी ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपना नया ‘सी’ सीरीज़ स्मार्टफोन लाने जा रही है जो रियलमी सी51 नाम के साथ 4 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह फोन वचुर्अल ईवेंट के माध्यम से मार्केट में उतारा जाएगा जो 4 सितंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। Realme C51 इंडिया लॉन्च कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

Realme C51 प्राइस (अनुमानित)

रियलमी सी51 कंपनी का लो बजट डिवाइस होगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस फोन के प्राइस सेग्मेंट की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हालिया रिलीज 108MP Camera वाला Realme C53 इंडिया में 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पूरी उम्मीद है कि आगामी Realme C51 मौजूदा सी53 स्मार्टफोन से कम कीमत पर ही लाया जाएगा। ऐसे में आशा की जा सकती है कि 4 सितंबर को लॉन्च होने वाले रियलमी सी51 का प्राइस 9 हजार के बजट में रखा जा सकता है।

Realme C51 स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

  • 6.7″ 90Hz Display
  • UNISOC T612
  • 50MP Camera
  • 33W SuperVOOC Charge
  • 5,000mAh Battery

डिसप्ले : ग्लोबल मार्केट में रियलमी सी51 स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : इस फोन को एंडरॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई टी एडिशन पर लाया गया है जो 12एनएम फेब्रिकेशन्स वाले यूनिसोक टी612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी57 जीपीयू दिया गया है।

रैम मैमोरी : ग्लोबल मार्केट में रियलमी सी51 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में भी यही मैमोरी वेरिएंट आएगा। गौरतलब है कि यह फोन 2टीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट करता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रियलमी सी51 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here