
दुनिया की सबसे प्रख्यात टेक कंपनी गूगल ने अपने बड़े इवेंट का ऐलान कर दिया है। इसमें कंपनी अपने पिक्सल पोर्टफोलियो के कई प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकती है। जिसमें Pixel 8, Pixel 8 Pro और Pixel Watch 2 भी पेश की जा सकती है। कंपनी द्वारा इसे लेकर इनवाइट भी भेजे जा रहे हैं। आइए, आगे आपको इस पोस्ट में विस्तार से बताते हैं कि ब्रांड अपने यूजर्स के लिए क्या खास लेकर आ रहा है।
गूगल पिक्सल इवेंट कब होगा
Google ने आज घोषणा की कि ब्रांड का सालाना Pixel इवेंट आने वाले अक्टूबर के महीने में 4 तारीख को होगा। इसे पिछले साल की तरह न्यूयॉर्क में ही आयोजित किया जा रहा है। जिसे लोकल समय अनुसार सुबह 10 बजे YouTube और Google Store वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी पोस्ट किया गया है। बता दें कि इस खास गूगल इवेंट में Pixel 8, Pixel 8 Pro और Pixel Watch 2 जैसे कुछ डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं।
Pixel event invites also just went out. We are descending into the most fun time of the year pic.twitter.com/RZfpm4u6OZ
— Marques Brownlee (@MKBHD) August 30, 2023
Google Pixel 8 Pro कलर और डिजाइन
इससे एक दिन पहले Google ने गलती से गूगल स्टोर वेबसाइट पर “Google सब्सक्रिप्शन और सर्विस” के प्रोमो पेज पर Pixel 8 Pro की इमेज शेयर कर दी थी। हालांकि बाद में कंपनी ने इमेज को हटा लिया था।
- आप नीचे इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस पोर्सिलेन कलर वैरियंट में नजर आ रहा है।
- इमेज में फोन को हाथ में लिए एक शख्स बात कर रहा है। जिस पर गौर करने पर साफ देखा जा सकता है कि डिवाइस में एक बड़ा पिल शेप कैमरा माड्यूल है, जो पिक्सल 8 प्रो की तरफ इशारा करता है।
- कैमरा माड्यूल के साथ एलईडी फ्लैश और एक सेंसर भी है।
- इसके अलावा इमेज में शख्स ने जो वॉच पहनी है उसे पिक्सल वॉच 2 माना गया था।
![]()
Google Pixel 8 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: गूगल Pixel 8 Pro में 6.7-इंच QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: नए Google Pixel 8 Pro में गूगल टेंसर जी3 चिपसेट और टाइटन सुरक्षा चिप दी जा सकती है।
- कैमरा: नए मोबाइल Pixel 8 Pro में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए 11MP कैमरा मिल सकता है।
- बैटरी: इस डिवाइस में 4,950mAh की बैटरी के साथ 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- ओएस: यह फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड रखा जा सकता है।












