
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मौके पर रिलायंस जियो ने सभी क्रिकेट लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज पेश किया है। दरअसल, कंपनी ने एक साथ 5 नए प्रीपेड क्रिकेट प्लान (Prepaid Cricket Plan) लॉन्च किए हैं। इन प्लान में फ्री कॉलिंग, डाटा, एसएमएस के अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। यानी की आप मोबाइल पर हॉटस्टार के माध्यम से फ्री में क्रिकेट वर्ल्ड कप के सभी मैच को देख पाएंगे।
Jio Prepaid Cricket Plan

- Jio 328 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज में 28 दिन के लिए प्रति दिन 1.5GB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें फ्री कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिल रहे हैं। वहीं, प्लान में 3 महीने के लिए Disney+ Hostar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- Jio 331 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को तीन माह के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS और टोटोल 40जीबी डाटा व 30 दिन की वैधता मिलती है।
- Jio 388 रुपये वाला प्लान: वहीं, 388 रुपए के 28 दिन वाले प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा जियो के इस प्लान में फ्री कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस व 3 माह के लिए Disney+ Hostar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
- Jio 758 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को तीन माह के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मोबाइल, फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS और 1.5जीबी प्रतिदिन डाटा ऑफर किया जा रहा है।
- Jio 808 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में भी ग्राहकों को तीन माह के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS मिल रहा है। लेकिन, डाटा की बात की जाए तो इसमें यूजर्स को 2GB प्रतिदिन डाटा ऑफर किया जा रहा है।
- Jio 590 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल के साथ फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS और 2जीबी प्रतिदिन डाटा मिलता है। वहीं, प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
- Jio 3178 रुपये वाला प्लान: 1 साल वाले प्लान की बात क इसमें हर दिन 2GB डाटा के साथ- साथ Disney+Hostar मोबाइल भी एक साल के लिए फ्री मिलेगा। वहीं, रिचार्ज में डेली 100 एसएमएस और फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा।









