
रिलायंस जियोफोन को लेकर यूजर में काफी उत्साह है और लोग इस फोन को इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हाल में खबर आई थी कि जियोफोन कि डिलिवरी में देरी हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं है। खबर है कि कंपनी जल्द ही इस फोन की डिलिविरी शुरू करने वाली है। प्राप्त सूचना के अनुसार रिलायंस जियो द्वारा 23 या 24 तारीख से इस फोन की डिलिवरी शुरू किया जाएगा। हालांकि इस बार आपको कुछ नया देखने को मिलेगा।

आम यूजर तक जियोफोन पहुंचाने के लिए कंपनी ने नई योजना तैयार की है और इसके तहत सबसे पहले फोन को गांव और छोटे शहरों में मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद मेट्रो शहरों में आपूर्ती होगी। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित बड़े शहरों में लोगों को इस फोन के लिए अभी इंतजार करना होगा।

जैसा कि मालूम है कि जियो द्वारा लॉन्च यह फोन पूरी तरह से मुफ्त है लेकिन इसके लिए 1,500 रुपये सिक्योरिटी जमा करना है। फोन की बुकिंग के दौरान उपभोक्ता 500 रुपये अदा कर चुके हैं। वहीं डिलिवरी के दौरान आपको 1,153 रुपये चुकाने होंगे। 1,000 रुपये सिक्योरिटी के लिए जबकि 153 रुपये से अपना नंबर रिचार्ज करना होगा।

जियो के इस फोन में एक बार में एक ही सिम का उपयोग किया जा सकता है और यह फोन जियो नेटवर्क के साथ लॉक है। फोन के साथ सिम आपको मिलेगा। वहीं यदि आप चाहें तो अपना पुराना जियो सिम चला सकते हैं लेकिन इसके लिए 153 का रिचार्ज करना होगा। यदि आपने जियो फोन बुक किया है तो आप उसे ट्रैक कर सकते हैं। यहां क्लिक कर जानें ट्रैक का तरीका।












