
ऑनर ने अपनी प्ले सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। डिवाइस की एंट्री Honor Play 8T नाम से घरेलू बाजार चीन में की गई है। खास बात यह है कि इसमें 12जीबी तक रैम, 8जीबी वर्चुअल रैम और 6000mAh बड़ी बैटरी सहित कई फीचर्स की पेशकश की गई है। इन सभी खूबियों के साथ कीमत भी बेहद कम है। आइए, आगे आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की डिटेल देते हैं।
Honor Play 8T का डिजाइन
Honor Play 8T के डिजाइन की बात करें तो इसके बैक पैनल पर टेक्सचर कलर डिजाइन की पेशकश की गई है। आप इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस अलग अलग कलर फिनिश में नजर आ रहा है। साथ ही दो बड़े सर्कुलर कैमरा कट आउट देखने को मिलते हैं। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश लगा हुआ है। मोबाइल के फ्रंट की बात करें तो इसमें पंच होल स्क्रीन दी गई है।
Honor Play 8T के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Honor Play 8T में कंपनी ने 6.8 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ दिया है। इस पर 850निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर: फोन में ब्रांड ने बढ़िया परफॉरमेंस के लिए डीमेंसिटी 6080 चिपसेट का उपयोग किया है। यह सस्ते स्मार्टफोन की बड़ी खूबी मानी जा सकती है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। इसके साथ ही 8GB का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है। जिसकी मदद से यूजर्स 20जीबी तक रैम की पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन 6000mAh लंबी चलने वाली बैटरी से लैस है। इसमें यूजर्स को 35वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 123 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 10 घंटे का गेमिंग और 55 घंटे का टॉकटाइम प्रदान करता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Honor Play 8T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल अन्य कैमरा लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- अन्य: Honor Play 8T में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सेंसर है।
- ओएस: यह मोबाइल एंड्रॉइड 13 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर काम करता है।
Honor Play 8T की कीमत
- ऑनर ने Honor Play 8T को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है।
- फोन के 8जीबी रैम +256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1099 युआन यानी कि करीब 12,500 रुपये है।
- डिवाइस का 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज 1299 युआन यानी करीब 15,000 रुपये का है।
- यूजर्स को फोन के लिए ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन मिल जाते हैं।
- फोन की सेल चीन में 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। जबकि प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है।









