Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! सस्ती कीमत में ही मिलती रहेगी 5G सर्विस, नहीं बढ़ेंगे प्लान्स के प्राइस

Join Us icon
Highlights

  • रिलायंस जियो टैरिफ बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।
  • जियो का कहना है कि वह कम कीमत में टैरिफ जारी रखेगी।
  • एयरटेल और वोडाफोन प्लान महंगे कर सकती हैं।

देश में टेलिकॉम कंपनियां एक बार फिर अपने मोबाइल प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी करने की प्लानिंग में हैं। TOI की रिपोर्ट के अनुसार Airtel और Vodafone Idea एवरेज रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए टैरिफ में बढ़ोतरी करना चाहती हैं। लेकिन, दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो इसके पक्ष में दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल, कंपनी ने साफ किया कि वह 5G सर्विस के लिए यूजर्स के लिए प्लान्स में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी। यानि प्लान्स वहीं रहेंगे लेकिन सर्विस में अपग्रेडेशन मिलता रहेगा।

जियो टैरिफ में नहीं होगा बड़ा बदलाव

रिपोर्ट के अनुासर रिलायंस जियो के प्रेजिडेंट मैथ्यू ऊमन ने कहा कि कंपनी की योजना टैरिफ में बड़ा बदलाव करने की नहीं है। कंपनी का फोकस ऐसे ग्राहकों पर है जो डाटा प्लान की तरफ आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का यही विजन है।

2G यूजर्स पर जियो की नजर

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 20 करोड़ से अधिक कस्टमर अब भी 2जी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें डिजिटली सशक्त बनाने की जिम्मेदारी इंडस्ट्री की है। देश को 2जी-मुक्त बनाने का एकमात्र तरीका यही है कि सस्ते में सेवा दी जाए।

ऊमन ने कहा कि सभी भारतीयों की डाटा तक पहुंच होनी चाहिए। हम उन्हें इससे दूर नहीं रख सकते हैं। हम सभी भारतीयों को सुपीरियर कस्टमर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को किसी भी टेलिकॉम कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ का अहम पैमाना माना जाता है।

रिपोर्ट की मानें तो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने टैरिफ बढ़ाने की वकालत की है। उनका कहना है कि कैपेक्स बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

Reliance Jio ARPU

ARPU टेलिकॉम कंपनियों के फाइनेंसियल हेल्थ को नापने का एक बेहतर तरीका है। अगर इस तिमाही के आखिर में जियो का ARPU देखें तो वह 181.7 रुपये था। वहीं अन्य टेलिकॉम कंपनियां ARPU को और ज्यादा बढ़ाने के लिए टैरिफ को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here