8जीबी रैम की ताकत के साथ Moto G24 हो सकता है जल्द लॉन्च, गीकबेंच पर लिस्ट हुआ फोन

Join Us icon
Highlights

  • Moto G24 गीकबेंच पर 8 जीबी रैम से लैस बताया गया है।
  • इसमें मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • मोबाइल में लेटेस्ट एंड्राइड 14 ओएस दिया जा सकता है।

मोटरोला अपनी जी-सीरीज का विस्तार करने की प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि नया डिवाइस Moto G24 नाम से जल्द ही एंट्री ले सकता है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से ऐलान होना बाकी है इससे पहले ही मोबाइल बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ स्पॉट किया गया है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल और संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto G24 गीकबेंच लिस्टिंग

  • मोटो जी24 मोबाइल ने गीकबेंच 6 बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल-कोर में 407 अंक हासिल किए हैं। जबकि मल्टी-कोर में 1399 अंक सामने आए हैं।
  • लिस्टिंग से 2 + 6 कोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की बात भी सामने आई है। यह चिपसेट 2.00GHz और 1.80Hz की क्लॉक स्पीड वाला हो सकता है।
  • गीकबेंच प्लेटफार्म पर Morotola Moto G24 माली G52 जीपीयू वाला बताया गया है।
  • कुल मिलकर यह डिटेल इशारा कर रही हैं कि नए फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • स्टोरेज के मामले में डिवाइस (7.61GB) यानी 8 जीबी रैम मेमोरी से लैस बताया गया है।
  • इसके अलावा मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर बेस्ड होने की डिटेल दी गई है।

Moto G24 Geekbench Listing

Moto G24 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: नए डिवाइस Moto G24 में एफएचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। इस पर 90hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में कंपनी एंट्री लेवल मीडियाटेक हेलिओ जी85 चिपसेट लगा सकती है। यह डिटेल की गीकबेंच पर भी सामने आ चुकी है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस मॉडल के साथ पेश हो सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस डुअल सिम 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस हो सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन में कंपनी एंड्रॉयड 14 ओएस दे सकती है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here