
व्हाट्सएप आईओएस यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी कर रहा है जो लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ग्रुप कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा। दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाले चैट एप्लिकेशन ने पहले से ग्रुप कॉलिंग मेंबर की संख्या बढ़ाकर 32 कर दी है। इसके बाद अधिक यूजर्स एक ही कॉल में शामिल हो सकते थे। वहीं, आपको बता दें कि अब तक, यूजर्स केवल 15 ग्रुप मेंबर को कॉल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना ऑप्शन चुन सकते थे।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक 32 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग के फीचर को iOS 23.22.72 वर्जन पर देखा जा सकता है, हालांकि हमें यह फीचर अभी तक नहीं मिला है। लेकिन फीचर ट्रैकर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आईओएस अपडेट के लिए नए व्हाट्सएप इंस्टॉल करने के बाद, यूजर्स को 32 ग्रुप मेंबर को कॉल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का फीचर मिलेगा।

गौरतलब है कि पिछले अपडेट में ग्रुप कॉल पहले से ही 32 मेंबर तक समर्थित थे, लेकिन यूजर्स को शुरुआत में ऐसी कॉल शुरू करते समय केवल 15 मेंबर का चयन करने तक ही सीमित रखा गया था। नई अपडेट के साथ यूजर्स शुरुआत से ही 32 मेंबर की पूरी क्षमता के साथ प्रयोग करके, कॉलिंग अनुभव को सरल और बेहतर बनाकर अंततः ग्रुप कॉल शुरू कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि एक साथ 32 लोगों को एक ग्रुप कॉल में कैसे जोड़ा जाए।
स्टेप 1- सबसे पहले उस ग्रुप चैट को ओपन करें, जहां आप कॉल शुरू करना चाहते हैं।
स्टेप 2- अब वीडियो कॉल या वॉयस कॉल बटन पर टैप करें, जो स्क्रीन के टॉप पर मौजूद होगा।
स्टेप 3- अब कंफर्म करें कि आप ग्रुप को कॉल करना चाहते हैं।
स्टेप 4- यदि आपके ग्रुप में 32 या उससे कम यूजर्स हैं, तो सभी उपलब्ध यूजर्स के साथ आपका ग्रुप कॉल शुरू हो जाएगा।
स्टेप 5- ध्यान रहें कि यदि ग्रुप में 32 से ज्यादा मेंबर हैं, तो आपको उन 32 यूजर्स को चुनना होगा, जिनसे आप बात करना चाहते हैं।
स्टेप 6- मेंबर को चुनने के बाद आप वीडियो कॉल या वॉयस कॉल बटन पर टैप कर आप कॉल शुरू कर सकते हैं।
गौरतलब है कि WhatsApp ने हाल ही में कई एंडरॉयड और आईफोन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा की थी। प्लेटफार्म ने 24 अक्तूबर, 2023 से एंडरॉयड 4.4 किटकैट और पुराने और आईओएस 10 और आईओएस 11 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है।









