
पोको और रेडमी आने वाले कुछ दिनों में अपने दो सस्ते स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों फोंस को POCO M6 Pro 4G और Redmi Note 13 Pro 4G नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। खास बात यह है कि स्मार्टफोंस फिलहाल एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं। जिसमें इनके कुछ स्पेसिफिकेशन की डिटेल मिली है। आइए, आगे आपको इस पोस्ट में पूरी डिटेल देते हैं।
POCO M6 Pro 4G और Redmi Note 13 Pro 4G एफसीसी लिस्टिंग
- एफसीसी लिस्टिंग में POCO M6 Pro 4G फोन को 2312FPCA6G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
- आप इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि POCO M6 Pro 4G में OIS सपोर्ट के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होने की भी उम्मीद है।
- यह भी सामने आया है कि POCO M6 Pro 4G फोन Redmi Note 13 Pro 4G (23117RA68G) का रीब्रांड वर्जन बन सकता है।
- इस प्लेटफार्म पर आगे बताया गया है कि डिवाइस MIUI 14 पर रन करेगा और इसमें एनएफसी सपोर्ट भी होगा।
- अगर Redmi Note 13 Pro 4G की बात है करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह डिवाइस भी MIUI 14 पर काम कर सकता है।
Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (चीन)
- डिस्प्ले: Redmi Note 13 Pro 5G फोन में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर: मोबाइल में तगड़े परफॉरमेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट लगा है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU मौजूद है।
- स्टोरेज: यह स्मार्टफोन 16GB तक रैम और सबसे बड़े 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन को सपोर्ट करता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल में LED फ्लैश और OIS के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 200MP का प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
- अन्य: फोन में डुअल सिम 5जी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स भी हैं।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Redmi Note 13 Pro 5G फोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड रखा गया था।









