
वीवो ने अपनी S18 सीरीज का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। ब्रांड द्वारा फोंस का नया टीजर सामने आया है। जिसमें शानदार लुक नजर आ रहा है। बता दें की इस श्रृंखला के तहत Vivo S18, Vivo S18 Pro और Vivo S18e जैसे 3 नए मोबाइल लॉन्च किए जाएंगे। जिनकी एंट्री दिसंबर के महीने में होना लगभग तय है। आइए, आगे आपको डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल देते हैं।
Vivo S18 सीरीज डिजाइन
- आप S18 सीरीज के पोस्टर इमेज में देख सकते हैं कि फोंस बेहद शानदार लुक में पेश होंगे।
- डिवाइस के लिए यूजर्स को पोर्सिलेन और जेड जैसे दो कलर मिल सकते हैं। इन कलर के साथ बैक पैनल पर पैटर्न डिजाइन भी होगा।
- विवो S18 श्रृंखला में उभरा हुआ ब्लैक कैमरा मोड्युल नजर आता है। जिसमें ट्रिपल कैमरा और VCS ब्रांडिंग है। इसके नीचे एक स्क्वायर शेप औरा लाइट एलईडी के साथ अन्य एलईडी लगी है।
- हालांकि पोस्टर में Vivo S18 सीरीज के फ्रंट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यह कर्व्ड एज OLED पैनल से लैस हो सकते हैं।

Vivo S18 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Vivo S18 और Vivo S18 Pro मॉडल में कर्व एज OLED स्क्रीन मिलने की बात सामने आई है। जबकि लौ मॉडल Vivo S18e में फ्लैट पैनल दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: Vivo S18 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। जबकि Vivo S18 Pro डिवाइस Dimensity 9200 Plus चिप से लैस रखा जा सकता है।
- स्टोरेज: Vivo S18 और Vivo S18 Pro फोन चार स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च हो सकते हैं। जिसमें 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज शामिल हो सकते हैं।
- कैमरा: Vivo S18 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX920 का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, अगर Vivo S18 की बात करें तो इसमें भी OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Vivo S18 और Vivo S18 Pro फोन 5,000mAh बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।









