
Huawei ने आज आधिकारिक तौर पर होम मार्केट चीन अपनी नई Huawei Nova 12 सीरीज पेश कर दी है। इसमें तीन स्मार्टफोन Huawei Nova 12, Huawei Nova 12 Pro और Huawei Nova 12 Ultra बाजार में आए हैं। खास बात यह है कि अल्ट्रा और प्रो वैरियंट में यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जाएगी। आइए, आगे इन नए मोबाइल्स की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।
Huawei Nova 12 Pro और Huawei Nova 12 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
- बड़ी खूबी: Nova 12 सीरीज के Huawei Nova 12 Pro और Huawei Nova 12 Ultra मॉडल की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को कंपनी ने सैटलाइट कम्युनिकेशन, होंगमेंग स्मार्ट संचार और एयर जेस्चर जैसे फीचर्स की सुविधा दी है।
- डिस्प्ले: दोनों फोंस के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें यूजर्स को 6.76 इंच का OLED कर्व डिस्प्ले मिलता है इस पर 1.5के पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
- चिपसेट: अल्ट्रा मॉडल में यूजर्स को Kirin 9000SL चिपसेट की पेशकश की गई है। जबकि प्रो मॉडल Kirin 8000 प्रोसेसर से लैस है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो प्रो और अल्ट्रा मॉडल में यूजर्स को डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है जिसमें 60 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का लेंस लगा है। वहीं, बैक पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लेंस लगाया गया है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में दोनों ही डिवाइस 4600एमएएच बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस रखे गए हैं।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड के साथ हार्मनी ओएस 4 का कंबीनेशन मिलेगा।
- वजन: अल्ट्रा मॉडल की बात करें तो यह 198 ग्राम का है, जबकि प्रो मॉडल का वजन 201 ग्राम है।

Huawei Nova 12 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: अगर सामान्य मॉडल Huawei Nova 12 की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले प्रदान किया गया है। इस पर 2412 x1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट 300Hz टच सैंपलिंग रेट की सुविधा है।
- प्रोसेसर: फोन में परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने Kirin 8000 4G प्रोसेसर दिया है। यानी कि यह डिवाइस 4G कनेक्टिविटी से लैस है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का अन्य लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में नोवा 12 फोन 4600एमएएच बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह नया मोबाइल भी एंड्राइड आधारित Harmony OS 4 पर बेस्ड है।
- वजन: Huawei Nova 12 डिवाइस का वजन 191 ग्राम है।

Huawei Nova 12 सीरीज की कीमत
- Huawei Nova 12 दो स्टोरेज वैरियंट के साथ आता है। इसके 12GBरैम +256GB मॉडल की कीमत CNY 2999 यानी करीब 34,900 रुपये है जबकि 12GBरैम + 512GB ऑप्शन CNY 3399 करीब 39,574 रुपये का है।
- Huawei Nova 12 Pro भी दो स्टोरेज में आता है। इसके 12GBरैम + 256GB वैरियंट की कीमत CNY 3999 लगभग 46,559 रुपये है जबकि 12GBरैम + 512GB मोबाइल CNY 4399 करीब 51,217 रुपये है।
- Huawei Nova 12 Ultra भी दो स्टोरेज में पेश हुआ है। इसके 12GBरैम + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 4699 करीब 54,709 रुपये है। जबकि 1TB की कीमत CNY 5499 लगभग 64,023 रुपये है।
- अल्ट्रा मॉडल ब्लू, ग्रे और ब्लैक कलर विकल्पों में आता है। नोवा 12 और नोवा 12 प्रो ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध होंगे।
- नोवा 12 और नोवा 12 प्रो की बिक्री 5 जनवरी से होगी जबकि अल्ट्रा मॉडल की बिक्री 12 जनवरी से की जाएगी। ये सभी डिवाइस हुआवेई मॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, हुआवेई एक्सपीरियंस स्टोर और चीन में उपलब्ध अन्य रिटेल आउटलेट पर सेल किए जाएंगे।









