
पिछले कई माह से नुबिया के नए फोन को लेकर चर्चा हो रही थी। इस बार में अब तक कुछ लीक भी प्रकाशित हुए थे। वहीं इन लीक्स से पर्दा उठाते हुए चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी नुबिया ने दो फोन को पेश किए हैं। कंपनी ने नुबिया ज़ेड17एस और ज़ेड17मिनीएस को लॉन्च किया है। हालांकि इन दोनों फोन को फिलहाल चीन में उतारा गया है लेकिन जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। नुबिया ज़ेड17एस कंपनी का पहला फोन है जिसे बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस किया गया है। वहीं जेड17मिनीएस साधारण डिसप्ले के साथ उपलब्ध है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नुबिया जेड17एस में आपको 5.73 इंच का फुलएचडीडिसप्ले दिया गया है। फोन का पिक्सल रेजल्यूशन 1080 × 2040 है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। फोन में साइड बेज़ल नहीं है लेकिन नीचे और उपर पतले बेज़ल देखे जा सकते हैं। वहीं फोन का बैकप पैनल कर्व है जो इसे स्मार्ट बनाता है।

नुबिया जेड17एस को क्वालकॉम स्नैपड्रै्गन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज 64 बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 540 जीपीयू है जो आपको भारी भरकम ग्राफिक्स को भी आरोम से रन करने में सक्षम है। इसे दो मैमोरी संस्करण में पेश किया गया है। 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी है जबकि 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
आ गई उड़ने वाली बाइक अब आप कहीं उड़ कर पहुंच जाएंगे, देखें वीडियो
फोटोग्राफी के लिए नुबिया ज़ेड17एस में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे 23-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस किया है। इसमें सोनी कैमरा सेंसर का उपयोग किया गया है। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर के साथ उपलब्ध है जबकि दूसरा सेंसर एफ/2.0 अपर्चर के साथ है। वहीं फ्रंट में भी आपको डुअल कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसे 5-मेगापिक्सल के डुअल कैमरे से लैस किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई के अलावा, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

वहीं नुबिया जेड17मिनीएस की बात करें तो इसमें 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। वहीं फोन को 6जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी ताकत दी गई है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित नुबिया ज़ेड17मिनीएस में आपको 3,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
नोकिया 9 में होगा बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ डुअल कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। एक कैमरा आरजीबी फोटो लेता है जबकि दूसरा मोनोक्रोम। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इस फोन के नियोवीज़न तकनीक से लैस किया गया है। वहीं फोन आपको डुअल सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। एक इसमें एक सेंसर 5-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 16-मेगापिक्सल का दिया गया है। इस फोन का बैक पैनल 3डी ग्लास का है जो काफी स्टाइलिश लगता है।





















