
रिलायंस जियो अपने कुछ प्रीपेड प्लान में बोनस डाटा प्रोवाइड करा रही है। अगर आप भी जियो यूजर्स हैं और एक नया रिचार्ज कराने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, हम जिन दो प्लान्स की बात कर रहे हैं वे रिलायंस जियो के 399 रुपये और 219 रुपये प्लान हैं। अगर देखा जाए तो अब एक्स्ट्रा डाटा देकर जियो ने इन दोनों प्लान्स को और भी ज्यादा वैल्यू फोर मनी बना दिया है। तो आइए आगे आपको डिटेल में बताते हैं इन दोनों प्लान्स के बारे में सबकुछ…
जियो 399 रुपये प्रीपेड प्लान
- जियो का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डाटा मिलता है।
- इसके अलावा 399 रुपये के प्लान के साथ, जियो 61 रुपये का डाटा मुफ्त दे रहा है, जिसके तहत, ग्राहकों को 6GB बोनस डाटा मिल रहा है। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को कुल 90GB डाटा मिलेगा।
- अगर आप जियो के डाटा बूस्टर सेक्शन में जाएंगे तो देखेंगे कि 61 रुपये वाला प्लान 6GB डाटा के साथ आता है।
- प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड शामिल है। इस प्लान के ग्राहक जियो के Unlimited 5G Data ऑफर के लिए भी एलिजिबल हैं।
जियो 219 रुपये प्रीपेड प्लान
- जियो का 219 रुपये का प्रीपेड प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसे प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB डाटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।
- 219 रुपये के प्लान के साथ, जियो 25 रुपये का डाटा मुफ्त दे रहा है, जिसके तहत ग्राहकों को 2GB बोनस डाटा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को कुल 44GB डाटा मिलेगा।
- अगर आप जियो के डाटा बूस्टर सेक्शन में जाएंगे तो देखेंगे कि 25 रुपये वाला प्लान 2GB डाटा के साथ आता है। प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड शामिल है।
- इस प्लान के ग्राहक भी जियो के Unlimited 5G Data ऑफर के लिए भी एलिजिबल हैं।
फिलहाल जियो के ये दो प्रीपेड प्लान हैं जो बोनस डाटा के साथ आ रहे हैं। वहीं, आपको बता दें कि यदि आप पहले से ही 5G कवरेज एरिया में हैं और आपके पास 5G फोन है, तो आप जियो के अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर का लाभ ले सकते हैँ।









