
ऑनर ने कुछ समय पहले होम मार्केट चीन और उसके बाद यूरोप में Honor Magic V2 लॉन्च किया है। वहीं, अब लग रहा है कि यह मुड़ने वाला तगड़ा डिवाइस अन्य बाजारों में भी एंट्री ले सकता है। दरअसल इसे थाईलैंड की एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस प्लेटफार्म पर आने से इसके जल्द पेश होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग और फोन के स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Honor Magic V2 एनबीटीसी लिस्टिंग
- Honor Magic V2 स्मार्टफोन एनबीटीसी लिस्टिंग में सर्टिफिकेट नंबर B38063-24 के साथ लिस्टेड है।
- डिवाइस को VER-N49 मॉडल नंबर के साथ डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है।
- आप नीचे दी गई लिस्टिंग इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस का नाम भी साफ नजर आ रहा है।
- फोन में यूजर्स को 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलने की बात भी देखी जा सकती है।

Honor Magic V2 के स्पेसिफिकेशंस (चीन)
डिस्प्ले: Honor Magic V2 में 7.92 इंच का फोल्डेबल LTPO OLED डिस्प्ले है। इस पर 2156 x 2344 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाती है। इसके अतिरिक्त इसमें फ्रंट पर फुल एचडी + 2376 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ 6.43-इंच की LTPO OLED कवर स्क्रीन दी गई है।
प्रोसेसर: ऑनर ने अपने इस शानदार मुड़ने वाले डिवाइस को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस रखा है। यह चिपसेट 3.36 GHz की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 जीपीयू लगाया गया है।
स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए मैजिक वी2 में 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1 टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज प्रदान किया गया है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए मैजिक वी2 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, ऑटोफोकस तकनीक के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS और 2.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
बैटरी: डिवाइस में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें यूजर्स को बढ़िया बैकअप का वादा किया गया है।












