
मोबाइल निर्माता वीवो आने वाले कुछ समय में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी फोन का नाम तय नहीं है लेकिन यह Vivo V30 Lite 4G या Vivo Y100 4G होने की उम्मीद है। बता दें कि फिलहाल डिवाइस को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। तो आइए, आगे जानते हैं कि इसमें क्या कुछ मिल सकता है।
Vivo V30 Lite 4G या Vivo Y100 4G गीकबेंच लिस्टिंग
- नए वीवो स्मार्टफोन को गीकबेंच पर V2342 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
- Vivo V30 Lite या Vivo Y100 4G ने सिंगल-कोर टेस्ट में 478 अंक और मल्टी-कोर राउंड में 1543 अंक हासिल किए हैं।
- गीकबेंच पर नया वीवो फोन एड्रेनो जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2.80GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड वाला होने की डिटेल मिली है। इस जानकारी से लगता है कि मोबाइल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट मिल सकता है।
- लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन 8GB रैम मेमोरी वाला होने की बात देखी गई है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस को एंड्रॉइड 14 पर आधारित बताया गया है।
- उम्मीद की जा रही है कि इस प्लेटफार्म पर आने से नए वीवो फोन के बारे में अन्य डिटेल ब्रांड द्वारा जल्द शेयर की जा सकती है।

Vivo V30 Lite का 5जी मॉडल चीन में पेश हो चुका है। जबकि Vivo V30 और Vivo V30 Pro बीते दिन ही लॉन्च हुए हैं। उम्मीद है कि ब्रांड 4जी कनेक्टिविटी के साथ और भी सस्ता ऑप्शन देने की प्लानिंग कर रहा है। वहीं, देखना होगा की आगे कब कोई आधिकारिक ऐलान सामने आता है। इससे पहले आप नए वीवो वी30 के स्पेसिफिकेशंस आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo V30 के स्पेसिफिकेशंस
- 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले
- स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट
- 12जीबी रैम+256 स्टोरेज
- 50MP डुअल रियर कैमरा
- 50MP फ्रंट कैमरा
- 5000mAh बैटरी
- 80वॉट फास्ट चार्जिंग
डिस्प्ले: Vivo V30 फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
प्रोसेसर: Vivo V30 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC के साथ काम करता है।
स्टोरेज: मोबाइल में 12जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है।
कैमरा: Vivo V30 में 50MP प्राइमरी सेंसर और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ पीछे 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है।
बैटरी: फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
ओएस: Vivo V30 एंड्रॉयड 14 आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है।










