
वनप्लस अपनी Ace सीरीज के विस्तार की तैयारी कर चुका है जहां ब्रांड के प्रेसिडेंट द्वारा कल OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन के लॉन्च की डिटेल सामने आई थी। वहीं, अब डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की डिटेल बेंचमार्किंग प्लेटफार्म गीकबेंच पर स्पॉट की गई है। यह फोन 16GB तक रैम की पावर वाला बताया गया है। आइए, आगे लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Ace 3V गीकबेंच लिस्टिंग
- गीकबेंच लिस्टिंग में आगामी वनप्लस ऐस 3वी PJF110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
- फोन ने सिंगल-कोर में 1416 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 4829 अंक हासिल किए हैं।
- मोबाइल के चिपसेट में अलग-अलग क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टा-कोर का पावर मिलेगा। इसकी बेस फ्रीक्वेंसी 1.90GHz और हाई फ्रीक्वेंसी 2.80GHz होगी। इस चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 732 जीपीयू लगाया जाएगा।
- इन फीचर्स के आधार पर अनुमान है की नया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC के साथ एंट्री ले सकता है।
- स्टोरेज के मामले में लिस्टिंग के अनुसार वनप्लस ऐस 3वी में (14.96) यानी 16 जीबी तक रैम मिल सकती है। जबकि लॉन्च के वक्त यह अन्य लो रैम मॉडल के साथ भी आ सकता है।
- लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि OnePlus Ace 3V एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस रखा जाएगा।

OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus Ace 3V के डिस्प्ले साइज का पता नहीं चला है लेकिन यह हाई रिजॉल्यूशन वाले 1.5K OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- चिपसेट: फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC की पेशकश की जा सकती है।
- कैमरा: OnePlus Ace 3V में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है। जबकि फ्रंट कैमरा के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिल सकता है।
- स्टोरेज: यह 16GB रैम और 512GB से 1TB तक के स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- बैटरी: OnePlus Ace 3V मोबाइल में 80W या 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- अन्य: फोन में एआई तकनीक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
- सॉफ्टवेयर: OnePlus Ace 3V को लेटेस्ट एंड्राइड 14 आधारित ColorOS 14 के साथ पेश किया जा सकता है।
See All Competitors













