21 मार्च को लॉन्च होगा ये वाला नया Xiaomi Smartphone, सबसे पहले इस देश में बिकेगा

Join Us icon

21 मार्च को शाओमी का नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने वाला है। कंपनी अपनी ‘सीवी सीरीज’ में यह मोबाइल जोड़ेगी जो Xiaomi Civi 4 Pro नाम के साथ टेक मार्केट में एंट्री लेगा। फोन की लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही ब्रांड की ओर से यह दावा भी किया गया है कि सीवी 4 प्रो दुनिया का पहला Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट वाला फोन होगा। इस Xiaomi Smartphone से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi Civi 4 Pro लॉन्च डिटेल

शाओमी सीवी 4 प्रो स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है जो 21 मार्च को लॉन्च कर दिया जाएगा। चाइना में फोन का लॉन्च ईवेंट 21 मार्च की दोपहर स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजे शुरू होगा। यह टाईम इंडिया में 22 मार्च की रात 2 बजकर 30 मिनट का होगा। बताते चलें कि Xiaomi Civi 4 Pro इंडियन मार्केट में नहीं लाया जाएगा। वहीं अगर यह फोन भारत में आता है तो किसी और नाम के साथ एंट्री लेगा।

Xiaomi CIVI 3 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.55″ OLED 120HZ Display
  • 16GB RAM + 1TB Memory
  • MediaTek Dimensity 8200
  • 32MP Dual Front Camera
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 67W 5,000mAh Battery
  • स्क्रीन – यह शाओमी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस स्क्रीन पर 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यू डिमिंग, 1500निट्स ब्राइटनेस तथा एचडीआर10+ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    प्रोसेसर – फोन एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4एनएम फे​ब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस शाओमी मोबाइल में माली-जी610 जीपीयू मौजूद है।

    फ्रंट कैमरा – Xiaomi CIVI 3 डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा लेंस दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है जिसमें 26एमएम फोकल लेंथ मिलती है। वहीं सेकेंडरी सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला 100° अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है जो एंटी-शेक एआई, ईआईएस जैसे फीचर्स से लैस है।

    बैक कैमरा – फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.77 अपर्चर वाला 50MP IMX800 सेंसर दिया गया है जो ओआईएस तकनीक से लैस है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8MP IMX355 वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है।

    बैटरी – पावर बैकअप के लिए Xiaomi CIVI 3 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी को बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो शाओमी सीवी 3 को सिर्फ 38 मिनट में ही 0 से 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज कर सकती है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here