Xiaomi MIX Flip के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या मिल सकता है खास

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi MIX Flip में 50MP सेंसर हो सकता है।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • यह 32MP फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस रखा जा सकता है।

शाओमी के मुड़ने वाले स्मार्टफोन Xiaomi MIX Flip को लेकर पिछले कुछ महीनों से चर्चा चल रही है। इससे पहले यह डिवाइस कुछ लीक और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आ चुका है। वहीं, अब नए फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल लीक हो गई है। इसमें कैमरा और डिस्प्ले की डिटेल मिली है। बताया जा रहा है कि मोबाइल इसी साल एंट्री ले सकता है। आइए, आगे ताजा जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi MIX Flip के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • Xiaomi MIX Flip स्मार्टफोन को लेकर एंड्रॉइड हेडलाइंस ने कैमरा सेंसर और डिस्प्ले के बारे में डिटेल बताई है।
  • लीक के अनुसार Xiaomi MIX Flip फोन में फोटोग्राफी के लिए प्राइमरी सेंसर लाइट हंटर 800 (ovx8000) मिलने की बात कही गई है। यह ओमनीविजन OV50E सेंसर पर आधारित है। साथ ही 1/1.55-इंच वाला 50MP सेंसर हो सकता है।
  • मोबाइल में अन्य सेंसर 2x ऑप्टिकल जूम क्षमता वाला ओमनीविजन OV60A होने की उम्मीद है। यह नए Xiaomi MIX Flip के बैक पर सेकेंडरी सेंसर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • फ्रंट कैमरा की बात करें तो नया फिल्प फोन 32MP OV32B सेंसर से लैस रखा जा सकता है।
  • लीक में कैमरा के साथ यह भी बताया गया है कि नए फ्लिप डिवाइस पर कवर स्क्रीन की पिक्सेल डेंसिटी 520 पीपीआई हो सकती है। जबकि फोन का प्राइमरी डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन वाला हो सकता है।

Xiaomi MIX Flip स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिजाइन: Xiaomi MIX Flip फोन बेहद हल्का और पतला होने की उम्मीद है। यानी कि यह फ्लिप डिवाइस बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Z Flip 5, Motorola Razr 40 सहित Oppo Find N3 Flip से टककर ले सकता है।
  • प्रोसेसर: पिछले महीने सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi MIX Flip क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है।
  • कैमरा: रेंडर को देखकर लगता है कि डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला हो सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस लगाया जा सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का लेंस मिल सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन को एंड्राइड 14 पर आधारित रखा जा सकता है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here