
सैमसंग के फोल्ड और फ्लिप मोबाइल पोर्टफोलियो में दो (FE) फैन एडिशन जुड़ने की खबर चर्चा में है। यह फोन Samsung Galaxy Z Fold FE और Samsung Galaxy Z Flip FE नाम से मार्केट में आ सकते हैं। बता दें कि पहले केवल फोल्ड एफई और अल्ट्रा मॉडल आने की बात बात सामने आई थी वहीं, अब फ्लिप का नाम भी जुड़ गया है। इसके साथ ही ताजा लीक में स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold FE, Z Flip FE स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- Samsung Galaxy Z Fold FE और Samsung Galaxy Z Flip FE को लेकर टिपस्टर क्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लीक शेयर किया था। हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया है, लेकिन स्क्रीनशॉट में डिटेल देखी जा सकती है।
- लीक के अनुसार सैमसंग दो फैन एडिशन मोबाइल्स लॉन्च कर सकता है। यह सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड एफई और सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई हो सकते हैं।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड एफई फोल्ड होने पर 155.1 x 67.1 x 14.2 मिमी का हो सकता है। जबकि जेड फ्लिप एफई ओपन होने पर 165.2 x 71.9 x 6.9 मिमी का बताया गया है।
- गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट के साथ आ सकता है। जबकि गैलेक्सी जेड फोल्ड एफई अलग-अलग मार्केट के आधार पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन और Exynos चिप के साथ आने की उम्मीद है। फोन में Exynos 2300 या Exynos 2200 प्रोसेसर की सुविधा दी जा सकती है।
- स्टोरेज के मामले में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड एफई 12GB और 16GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है।
- गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई में 8GB रैम दी जा सकती है। दोनों मॉडल इंटरनल स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन वाले हो सकते हैं।

आखिर में आपको बताते चलें कि, पूर्व में आई रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 मोबाइल्स जुलाई के मिड में आ सकते हैं। यह टाइमलाइन कंपनी के पिछले रिलीज के पैटर्न की तरह ही लग रहा है। क्योंकि गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 पिछले साल 26 जुलाई को आए थे और अगस्त में सेल के लिए उपलब्ध हुए थे।










