Redmi 13 जल्द हो सकता है लॉन्च, इन सर्टिफिकेशन साइट पर डिटेल आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • Redmi 13 फोन 2404ARN45A मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है।
  • इसमें मीडियाटेक हेलिओ जी88 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
  • यह 5000एमएएच बैटरी और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

शाओमी की सब ब्रांड रेडमी आने वाले कुछ समय में Redmi 13 स्मार्टफोन बाजार में लेने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि यह डिवाइस इससे पहले एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ सामने आया था। वहीं, अब IMDA (इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) और EEC सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि इन प्लेटफार्म पर आने से फोन जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग की जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Redmi 13 IMDA और EEC लिस्टिंग

  • आईएमडीएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi 13 फोन 2404ARN45A मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है। इसके साथ ही EEC प्लेटफार्म पर भी यही मॉडल नंबर देखने को मिला है।
  • जानकारी के अनुसार जो डिवाइस सामने आया है यह लैटिन अमेरिका में आने वाला मॉडल हो सकता है।
  • बता दें की लिस्टिंग में मॉडल नंबर और नाम के अलावा अन्य कोई भी डिटेल नहीं है, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि मोबाइल जल्द बाजार में आएगा।

Redmi 13 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • प्रोसेसर: Redmi 13 फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें यूजर्स को मीडियाटेक हेलिओ जी88 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 8GB रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश हो सकता है।
  • बैटरी: एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक यह डिवाइस 5000एमएएच बैटरी और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • कैमरा: हालांकि अभी कैमरा के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फोन में यूजर्स को पिछले मॉडल की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश की पेशकश की जा सकती है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस होने की उम्मीद है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस एंड्रॉयड 14 आधारित हाइपर ओएस 1.0 के साथ मिलकर काम कर सकता है।
  • कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिहाज से Redmi 13 में यूजर्स को ब्लूटूथ 5.3, वाईफाई, डुअल सिम जैसे फीचर्स की पेशकश की जा सकती है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here