OPPO Reno 12 सीरीज के खास फीचर लॉन्च से पहले लीक, जून में लॉन्च होने की संभावना

Join Us icon
Highlights

  • OPPO Reno 12 सीरीज जून में चीन हो सकता है लॉन्च
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ आ सकती है यह सीरीज
  • फोन में 50MP टेलीफोटो के साथ 80वॉट चार्जर दिया जा सकता है

ओप्पो रेनो 12 सीरीज (OPPO Reno 12 series) को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस सीरीज के तहत दो मॉडल लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें रेनो 12 और रेनो 12 प्रो शामिल हो सकता है। हालांकि फरवरी महीने में ओप्पो रेनो 12 प्रो के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए थे। अब वीबो पर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें ओप्पो रेनो सीरीज के कुछ और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है।

ओप्पो रेनो 12 सीरीज के हार्डवेयर लीक डिटेल

  • टिपस्टर के मुताबिक, ओप्पो रेनो 12 सीरीज मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 और डाइमेंसिटी 9200 प्लस चिपसेट के साथ आएगा।
  • इसकी तुलना रेनो 11 और रेनो 11 प्रो से करें, तो इसमें कंपनी ने डाइमेंसिटी 8200 और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ आया था।OPPO-Reno-12-series
  • लीक के मुताबिक, रेनो 12 में FHD+ डिस्प्ले होगा, जबकि इसके प्रो वैरियंट में 1.5K पैनल हो सकता है।
  • दोनों फोन के बैक पर ग्लाल पैनल होगा, जबकि इसका फ्रेम प्लास्टिक का हो सकता है।
  • उम्मीद है कि फोन 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आएंगे।
  • ओप्पो रेनो 12 सीरीज को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

इस लीक में इसके अलावा, कोई अन्य डिटेल सामने नहीं आई है। पहले की रिपोर्ट की बात करें, तो ओप्पो रेनो 12 प्रो में 6.7-इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट के साथ पेयर किया जा सकता है। फोन में 50MP टेलीफोटो सेंसर के अलावा 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का तीसरा कैमरा हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। रेनो 12 प्रो में 5,000mAh की बैटरी होने की खबर है।

ओप्पो रेनो 11 सीरीज को चीन में पिछले साल जून महीने में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि OPPO Reno 12 सीरीज को इस साल भी जून महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।



LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here