OPPO Reno12 Pro मोबाइल हुआ एनबीटीसी सर्टिफकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकती है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • OPPO Reno12 Pro 5G मॉडल नंबर CPH2629 के साथ स्पॉट किया गया है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 9200+ स्टार स्पीड एडिशन प्रोसेसर मिल सकता है।
  • यह 4,880mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट कर सकता है।

ओप्पो आने वाले महीने में Reno12 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इसमें OPPO Reno12 और OPPO Reno12 Pro मोबाइल्स पेश हो सकते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रो मॉडल को BIS सहित कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर जगह मिली थी। वहीं, अब यह थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर देखा गया है। उम्मीद है कि कई लिस्टिंग में आने के बाद इसे सबसे पहले चीन और बाद में भारत में लाया जाएगा। आइए, आगे फोन की डिटेल जानते हैं।

OPPO Reno12 Pro एनबीटीसी लिस्टिंग

  • ओप्पो रेनो 12 प्रो को एनबीटीसी लिस्टिंग में मॉडल नंबर CPH2629 के साथ स्पॉट किया गया है।
  • इस प्लेटफार्म पर मोबाइल का नाम OPPO Reno12 Pro 5G भी देखा जा सकता है।
  • पूर्व में डिवाइस का नाम और मॉडल नंबर इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन एसडीपीपीआई के जरिए भी सामने आया था।
  • लेटेस्ट लिस्टिंग से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। हालांकि यह इसके जल्द लॉन्च का संकेत माना जा सकता है।

OPPO Reno12 Pro NBTC Listing

OPPO Reno12 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: OPPO Reno12 Pro फोन में यूजर्स को 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलने की डिटेल लीक में सामने आई है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: तगड़े परफॉरमेंस के लिए ओप्पो रेनो 12 प्रो में ब्रांड MediaTek Dimensity 9200+ स्टार स्पीड एडिशन प्रोसेसर लगा सकता है।
  • कैमरा: OPPO Reno12 Pro में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पोर्ट्रेट लेंस दिया जा सकता है। जबकि कैमरा FV-5 डेटाबेस के अनुसार नया ओप्पो फोन f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50MP के रियर कैमरा से लैस हो सकता है। वहीं, सेल्फी कैमरा की बात करें तो डिवाइस में f/2.0 अपर्चर वाला 50MP सेंसर मिल सकता है।
  • बैटरी: OPPO Reno12 Pro में 4,880mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो नया ओप्पो फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हो सकता है।


Oppo Reno12 Pro Price
Rs. 40,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here