Xiaomi Mix Flip का डिजाइन आया सामने, 3सी सर्टिफिकेशन में दिखी फास्ट चार्जिंग डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi Mix Flip कुछ समय में चीन में पेश हो सकता है।
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।
  • फोन के फ्रंट में 32MP सेंसर होने की उम्मीद है।

शाओमी का फ्लिप स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip आने वाले कुछ समय में चीन में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी इसके बारे में ब्रांड द्वारा कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन डिवाइस की रियल इमेज सामने आई है। इसके साथ ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3सी पर फास्ट चार्जिंग डिटेल का पता चला है। आइए, आगे लीक डिजाइन और अन्य इंफो विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mix Flip डिजाइन (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर आगामी स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip की रियल दिखने वाली इमेज सामने आई है।
  • लीक के अनुसार Xiaomi Mix Flip के बैक पैनल में एक कवर स्क्रीन मिल सकती है।
  • इमेज में डुअल कैमरा मॉड्यूल और कवर डिस्प्ले के ऊपर दो एलईडी फ्लैश नजर आते हैं।
  • स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में Leica लोगो भी है। यानी इसमें दमदार फोटोग्राफी अनुभव मिल सकता हो।
  • बैक पैनल के दूसरे आधे हिस्से में गोल्डन फिनिश है और कंपनी का लोगो नीचे की तरफ देखा जा सकता है।

Xiaomi Mix Flip 3सी लिस्टिंग

  • टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी मिक्स फ्लिप को 2405CPX3DC मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया है।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग वाला हो सकता है।
  • इस प्लेटफार्म पर Xiaomi Mix Flip के अन्य किसी स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं है लेकिन 3C डेटाबेस पर आने से इसके जल्द लॉन्च की संभावना बढ़ गई है।

Xiaomi Mix Flip के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Xiaomi Mix Flip में मिलने वाले डिस्प्ले साइज का अभी पता नहीं चला है लेकिन इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन की पेशकश की जा सकती है।
  • मोबाइल के प्रोसेसर की बात करें तो जानकारी के अनुसार इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट हो सकता है।
  • कैमरा फीचर्स के बारे में सामने आया है कि फोन में कवर पर 50MP का OIS तकनीक वाला सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम क्षमता वाला एक ओम्निविजन OV60A 1/2.8-इंच सेंसर मिल सकता है।
  • सेल्फी और रील बनाने के लिए फ्रंट में 32MP सेंसर दिया जा सकता है।
  • फोन में पानी और धूल से बचाव वाली रेटिंग और वायरलेस चेंजिंग की सुविधा होने की भी उम्मीद है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here