Motorola Razr 50 Ultra अगले महीने हो सकता है लॉन्च, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Razr 50 Ultra जून में लॉन्च हो सकता है।
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • फोन में 12 जीबी रैम+ 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

मोटोरोला की फ्लिप स्मार्टफोन सीरीज रेजर 40 का अपग्रेड 50 आने की खबरें कुछ दिनों से सामने आ रही हैं। इसमें आने वाले Motorola Razr 50 Ultra को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब नई रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्ट्रा मॉडल को अगले महीने एंट्री दी जा सकती है। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशन की डिटेल भी शेयर की गई है। आइए, आगे डिटेल जानते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च टाइमलाइन और कीमत (लीक)

  • Motorola Razr 50 Ultra को लेकर नया लीक टिपस्टर ऑनलीक्स के जरिए स्मार्टप्रिक्स साइट ने शेयर किया है।
  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी रेजर 50 अल्ट्रा स्मार्टफोन अगले महीने यानी जून में लॉन्च हो सकता है।
  • कीमत की बात करें तो मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को यूएस में रेजर+ 2024 के रूप में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 999 डॉलर हो सकती है। वहीं, भारत में कीमत 89,999 रुपये होने का उम्मीद है।

Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में 2640×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ कवर डिस्प्ले पूर्व मॉडल की तरह 3.6 इंच का रखा जा सकता है।
  • प्रोसेसर: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज: मोटोरोला के इस फ्लिप फोन में कथित तौर पर 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: कहा जा रहा है कि मोटो रेजर 50 अल्ट्रा में डुअल-रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP 2x टेलीफोटो सेंसर शामिल किया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: अब तक आए लीक के अनुसार नया फ्लिप मोटो रेजर 50 अल्ट्रा 4,000mAh की बैटरी वाला हो सकता है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट की सुविधा दी जा सकती है।
  • ओएस: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा एंड्रॉइड 14 आधारित हेलोयूआई के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • अन्य: यह कथित तौर पर मोटोरोला का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल बन सकता है जिसमें जिसमें इंट्रीगेटेड एआई फोटो/वीडियो लेने और एआई एडटिंग टूल मिल सकते हैं। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी जा सकती है। यही नहीं यह eSIM को सपोर्ट कर सकता है और IPX8 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आ सकता है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here