Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra 5G का लुक और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या है खास

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Razr 50 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है।
  • इसमें Razr 50 और Razr 50 Ultra पेश किए जा सकते हैं।
  • Razr 50 Ultra में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।

मोटोरोला के फ्लिप फोंस को अब तक भारत सहित ग्लोबल बाजार में अच्छा रिस्पांस मिला है। इसी को देखते हुए Razr 50 सीरीज जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra 5G मोबाइल्स पेश किए जा सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले 91मोबाइल्स को दोनों डिवाइस के रेंडेर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल मिल गई है। आइए, आगे डिजाइन और फीचर्स से जुड़े लीक को विस्तार से जानते हैं।

Motorola Razr 50 5G, Razr 50 Ultra 5G रेंडर्स (लीक)

  • 91मोबाइल्स को Motorola Razr 50 5G और Motorola Razr 50 Ultra 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशन टिपस्टर सुधांशु अंबोरे द्वारा मिले हैं।
  • मोटोरोला रेजर 50 लीक में ग्रे और खाकी जैसा दो कलर में देखा गया है। जबकि रेजर 50 अल्ट्रा पीच फज, ग्रीन और ब्लू कलर्स में सामने आया है।
  • मोटोरोला ब्रांड इन कलर्स को लॉन्च के वक्त कुछ अलग नाम के साथ मार्केट में ला सकता है।
  • रेंडर्स के अनुसार दोनों फोन की कवर स्क्रीन पर कैमरा लेंस के लिए अलग-अलग कटआउट मौजूद हैं।
  • वेनिला रेजर 50 5G में अल्ट्रा मॉडल की तुलना में इनर स्क्रीन पर पतले बेजल हो सकते हैं।
  • अल्ट्रा मॉडल पर कवर स्क्रीन बड़ी है। ऐसा लगता है कि इसमें पतले बेजेल्स भी हैं।
  • बैक पैनल पर दोनों मॉडल में नीचे की तरफ कंपनी ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है।

Motorola Razr 50 5G, Razr 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 50 5G और Razr 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड और SGS लो मोशन ब्लर सर्टिफाइड तकनीक के साथ 6.9 इंच प्राइमरी स्क्रीन मिल सकती है। कवर स्क्रीन की बात करें तो रेजर 50 में 3.63-इंच और रेजर 50 अल्ट्रा 4-इंच pOLED FHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: Motorola Razr 50 5G में MediaTek Dimensity 7300X और Razr 50 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट हो सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में Motorola Razr 50 5G में 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज और Motorola Razr 50 Ultra 5G में 12GB RAM+ 512GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: मोटोरोला रेजर 50 5G को 50MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि रेजर 50 अल्ट्रा में 50MP के बड़े सेकेंडरी कैमरे के अलावा समान कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • बैटरी: मोटोरोला रेजर 50 में 4,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं, रेजर 50 अल्ट्रा में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।


Motorola Razr 50 Price
Rs. 35,687
Go To Store
See All Prices

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here