
इंफिनिक्स की नोट 40 सीरीज के फोंस को कंपनी कुछ महीने पहले लॉन्च किया था। वहीं, इनका रंग रूप बदलकर Infinix Note 40 series Racing Edition लॉन्च होगी। बता दें कि शृखला में Note 40, Note 40 Pro और Note 40 Pro+ मॉडल्स हैं। इन्हें रेसिंग एडिशन अंदाज में लाने का टीजर सामने आया है। आइए, आगे इसकी डिटेल जानते हैं।
Infinix Note 40 Series Racing Edition टीजर और डिजाइन
- इंफिनिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने ग्लोबल हैंडल से नोट 40 रेसिंग एडिशन का टीजर जारी किया है।
- आप वीडियो में देख सकते हैं कि डिवाइस में बीएमडब्ल्यू लोगो और आईकॉनिक ट्राई कलर स्ट्रिप दी जा सकती है।
- मोबाइल के बैक पैनल पर स्ट्रिप डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।
- बता दें कि फिलहाल ब्रांड ने लॉन्च डेट तय नहीं की है लेकिन कुछ दिनों में इसका ऐलान हो सकता है।
The countdown begins, we’re about to launch the all-new Infinix NOTE 40 Series Racing Edition. Stay tuned! ? #Infinix #NOTE40Series #RacingEdition #ComingSoon pic.twitter.com/RE4LGJugRG
— Infinix Mobile (@Infinix_Mobile) June 3, 2024
Infinix Note 40 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Infinix Note 40 में 6.78 इंच का बड़ा एफएएचडी + LTPS एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 1080 x 2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर: इसमें मीडियाटेक हेलिओ जी99 अल्टीमेट चिपसेट है। जबकि ग्राफिक्स के लिए माली जी57 एमसी2 जीपीयू मौजूद है।
- स्टोरेज: डिवाइस में 8GB रैम + 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज और 8GB का एक्सटेंटेड रैम सपोर्ट दिया गया है।
- कैमरा: नोट 40 स्मार्टफोन के रियर पैनल पर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और AI लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी: मोबाइल में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यही नहीं 20 वॉट वायरलेस मैग चार्जिंग भी दी गई है।
Infinix Note 40 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Infinix Note 40 Pro में 6.78 इंच का एफएचडी + LTPS 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 1080 x 2436 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1300निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: मोबाइल में मीडियाटेक हेलिओ जी99 अल्टीमेट चिपसेट और माली जी57MC2 जीपीयू लगा है।
- स्टोरेज: ग्राहकों को 12 जीबी तक रैम + 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है। साथ ही 12GB एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी है।
- कैमरा: इंफिनिक्स नोट 40 प्रो में रियर पर OIS तकनीक वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2MP के दो अन्य लेंस हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: यह मोबाइल 5000mAh बैटरी, 70 वॉट फास्ट चार्जिंग और 20 वॉट वायरलेस मैग चार्जिंग सपोर्ट करता है।












