किस फोन की प्रोसेसिंग में है ज्यादा दम, Realme P2 Pro या Motorola Edge 50 Fusion, देखें कंपैरिजन

Join Us icon

Realme P2 Pro आज भारत में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल 12GB RAM के साथ Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर रन करता है। यही रैम और प्रोसेसर बाजार में पहले से ​बिक रहे Motorola Edge 50 Fusion में भी मिलते हैं। रोचक बात यह है कि इन दोनों के 12GB RAM + 256GB Memory मॉडल का रेट 24,999 रुपये है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसपर पैसा लगाया जाए और खरीदा जाए। आगे हमने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन की परफॉर्मेंस का कंपैरिजन करते हुए इनकी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है जो आपके सवाल का जवाब दे सकती हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरrealme P2 ProMotorola Edge 50 Fusion
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95GHz Cortex-A55
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95 GHz Cortex-A55
जीपीयूएड्रेनो 710 जीपीयूएड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न दोनों ही स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प था कि एक जैसा प्रोसेसर होने पर भी दोनों की प्रोसेसिंग पावर में कितना अंतर मिलेगा। इसे टेस्ट करने के लिए हमने दोनों मोबाइल्स में गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया।

Realme P2 Pro ने गीकबेंच के सिंगल-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 866 स्कोर हासिल किया तथा मल्टी-कोर में इसका स्कोर 2811 रहा। इसी तरह Motorola Edge 50 Fusion का सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 1020 आया तथा मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2945 रहा।

गीकबेंच बेंचमार्क में दोनों स्मार्टफोंस के प्रोसेसर ने मिलाजुला ही परफॉर्म किया है लेकिन यहां मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन कुछ प्वाइंट्स से आगे निकलता है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

AnTuTu टेस्ट

फोन सीपीयू के साथ ही इनमें मौजूद जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स की परफॉर्मेंस टेस्ट करने के लिए 91मोबाइल्स की टीम ने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में एनटूटू बेंचमार्क रन किया। इस टेस्ट में Realme P2 Pro का एनटूटू स्कोर 6,70,441 रहा तथा Motorola Edge 50 Fusion का एनटूटू स्कोर 6,20,648 रहा।

दोनों ही मोबाइल्स फोंस के एनटूटू बेंचमार्क में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। यहां Memory AnTuTu स्कोर में तो मोटोरोलो मोबाइल रियलमी से कुछ आगे निकला है लेकिन अन्य CPU, GPU और UX में दोनों ही फोंस के एनटूटू स्कोर का मार्जिन बेहद कम देखने को मिला।

AnTuTu Scorerealme P2 ProMotorola Edge 50 Fusion
सीपीयू स्कोर211613211792
जीपीयू स्कोर121236120587
मेमोरी स्कोर181487133226
यूएक्स स्कोर156105155043
ओवरॉल एनटूटू स्कोर670441620648

विजेता : Realme P2 Pro

Throttling टेस्ट

थ्रॉटलिंग सिचुएशन में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा, यह परखने के लिए हमारी टीम ने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोेला ऐज 50 फ्यूजन में Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया। यह ऐप टेस्ट तकरीबन 9 मिनट तक चला और इस दौरान दोनों ही फोंस पर हैवी प्रोसेसिंग का दबाव बनाया गया।

बर्नआउट बेंचमार्क टेस्ट में Realme P2 Pro प्रोसेसर ने 76.4 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया तथा Motorola Edge 50 Fusion प्रोसेसर ने 76.5 प्रतिशत कैपेबिलिटी का प्रदर्शन किया। यहां भी दोनों फोंस ने समान प्रदर्शन किया है। बता दें कि थ्रॉटलिंग सिचुएशन में 76% परफॉर्मेंस वाकई में तारीफ के काबिल है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Gaming टेस्ट

मोबाइल गेमिंग में कौन सा फोन बेहतर परफॉर्म करेगा यह जानने के लिए हमने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में बीजीएमआई तथा सीओडी खेला। इन दोनों गेम्स को 30-30 मिनट तक खेला गया है और उसके बाद हीटिंग इश्यू और बैटरी ड्रेन को चेक किया गया है।

BGMI

बीजीएमआई को आधा घंटा खेलने के बाद रियलमी पी2 प्रो का तापमान 7.9 डिग्री तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का टेंपरेचर 7.5 बढ़ गया। इस दौरान रियलमी की बैटरी प्रतिशत ड्रॉप हुई तथा वनप्लस की बैटरी प्रतिशत घटी।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme P2 Pro35.7FPS (औसत)7.9 डिग्री8 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.5 डिग्री9 प्रतिशत

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

COD: Mobile

कॉल ऑफ ड्यूटी गेम को खेलने पर रियलमी पी2 प्रो का टेंपरेचर 5.3 डिग्री बढ़ा तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन के तापमान में 7.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आधा घंटा गेम खेलने के बाद जब इनकी बैटरी चेक की गई तो रियलमी मोबाइल में 6 प्रतिशत की कम आई थी जब्कि मोटोरोला स्मार्टफोन की 9 प्रतिशत घट चुकी थी।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme P2 Pro49.24FPS (औसत)5.3 डिग्री6 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.2 डिग्री9 प्रतिशत

विजेता : realme P2 Pro

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सrealme P2 ProMotorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले6.7″ FHD+ 120Hz Curved AMOLED6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 2Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
ऑपरेटिंग सिस्टमrealme UI 5.0 + Android 14My UX + Android 14
मेमोरी12GB RAM + 512GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide50MP Sony 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie32MP Selfie
बैटरी5,500mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग80W FlashCharge68W TurboPower
5जी क्षमता6 5G Bands12 5G Bands

कीमत का कंपैरिजन

Realme P2 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 21,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Memory – 24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Memory – 27,999 रुपये

रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल का प्राइस 21,999 रुपये है। इसी तरह 12जीबी रैम वाले 256जीबी मेमोरी वेरिंएट का रेट 24,999 रुपये तथा 512जीबी का रेट 27,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold और Speed Green कलर में खरीदा जा सकेगा। रियलमी पी2 प्रो की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 50 Fusion प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

किसमें ज्यादा दम

एक जैसा प्रोसेसर होने की वजह से रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न की परफॉर्मेंस में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। 20 हजार से 25 हजार की रेंज में ये दोनों मोबाइल बेहतरीन है। हमारे कंपैरिजन में भी इनकी प्रोसेसिंग तकरीबन समान ही रही है तथा जिस बेंचमार्क में जो विजेता बना है उसका मार्जिन भी अधिक नहीं है।

स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें वहां भी realme P2 Pro और Motorola Edge 50 Fusion में आपके ज्यादा फर्क नहीं मिलेगा। कैमरा और बैटरी भी एक जैसी ही है। रियलमी पी2 प्रो जहां चार्जिंग टेक्नोलॉजी में थोड़ा एडवांस है वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न की स्क्रीन रिफ्रेश रेट बेहतर है।

ऐसे में नया मोबाइल खरीदने वाले ग्राहक अपनी पसंद की लुक और कंपनी के हिसाब से कोई भी फोन चुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here