
सैमसंग ने भारत में अपना नया एफ-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy F05 लॉन्च कर दिया है। इसका बैक पैनल प्लास्टिक का है साथ ही लेदर पैटर्न डिजाइन देखने को मिलता है। यह ग्राहकों को कम बजट में 6.7 इंच HD+ स्क्रीन, 50MP डुअल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स प्रदान करता है। इसके साथ आपको 2 साल के OS अपडेट भी मिलेंगे। आइए, आगे Samsung Galaxy F05 की सभी खूबियां और प्राइस जानते हैं।
Samsung Galaxy F05 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Samsung Galaxy F05 में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है जो ग्राहकों को शानदार अनुभव देता है। इसकी बड़ी स्क्रीन तकनिक-प्रेमी यूजर्स को अपने सोशल मीडिया फीड को आसानी से देखने में मदद करती है। इसके साथ ही इसे हर उम्र के एंट्री लेवल ग्राहकों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसमें आप बिना किसी रुकावट के चलते-फिरते अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
परफॉरमेंस
Samsung Galaxy F05 में बेहतर प्रदर्शन, तेज मल्टीटास्किंग और ऐप नेविगेशन के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें RAM प्लस फीचर के साथ 8GB तक की रैम है। यह RAM प्लस तकनीक यूजर्स को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार वर्चुअल RAM जोड़ने की अनुमति देती है। इसके साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यही नहीं स्टोरेज स्पेस को और बढ़ाने के लिए 1TB तक का एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी मौजूद है।
कैमरा
गैलेक्सी एफ05 अपने 50MP डुअल कैमरे के साथ फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाता है, यह प्राइमरी लेंस अपर्चर F/1.8 के साथ कम रोशनी की स्थिति में भी अच्छी तस्वीरें लेने के काबिल है। जबकि 2MP डेप्थ-सेंसिंग कैमरा बेहतर स्पष्टता के साथ फोटोज निकालता है। वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए गैलेक्सी एफ05 में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy F05 मोबाइल फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो ब्राउज़िंग, गेमिंग और बिंज वॉचिंग के लंबे सेशन को आसान बनाती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए F05 में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जो कम समय में ज्यादा पावर देता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग गैलेक्सी एफ05 एंड्रॉयड 14 के साथ आता है और दो साल के ओएस अपग्रेड तथा चार साल के सुरक्षा अपडेट प्रदान करेगा।
अन्य
मोबाइल में सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक फीचर है। इसके साथ डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS, USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Samsung Galaxy F05 की कीमत और उपलब्धता
- सैमसंग गैलेक्सी एफ05 सिंगल 4GB+64GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। इसकी कीमत भारत में मात्र 7,999 रुपये है।
- यह फोन ट्विलाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा और 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट, सैमसंग वेबसाइट व रिटेल स्टोर्स पर बिकेगा।









