
टेक्नो भारतीय बाजार में नया और सस्ता स्मार्टफोन TECNO POP 9 5G लॉन्च कर रहा है। यह 10,000 रुपये से भी कम में आने की पुष्टि हुई है। ब्रांड ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिजाइन देखा जा सकता है। आइए, आगे आपको लॉन्च डेट, फीचर्स और लुक से परिचित करवाते हैं।
TECNO POP 9 5G इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म
- ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि TECNO POP 9 5G अगले हफ्ते 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
- अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार डिवाइस 10,000 रुपये से भी कम दाम में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
- कंपनी ने कहा है कि डिवाइस को युवा ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है क्योंकि इसमें शानदार परफॉर्मेंस, हाई स्पीड और कई दमदार फीचर्स हैं।

TECNO POP 9 5G का डिजाइन
TECNO POP 9 5G में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग एलइडी लाइट देखने को मिली है। जबकि फ्रंट पैनल फ्लैट रखा गया और इसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट है। डिवाइस में पानी और और धूल से बचाव के लिए आईपी54 रेटिंग भी दी जा रही है। इसके अलावा राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन मौजूद हैं। माइक्रोसाइट में यह भी कंफर्म हुआ है कि डिवाइस के साथ दो स्किन भी दी जाएंगी। जिससे फोन का बैक पैनल अनोखा नजर आएगा।

TECNO POP 9 5G के स्पेसिफिकेशंस (कंफर्म)
- डिस्प्ले: अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार TECNO POP 9 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले पैनल मिलेगा।
- चिपसेट: फोन में स्मूथ अनुभव के लिए ब्रांड द्वारा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट की पेशकश की जाएगी।
- स्टोरेज और रैम: फोन में सामान्य तौर पर 4GB रैम +4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ 64GB और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।

- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंफर्म हुआ है कि TECNO POP 9 5G स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 AI प्राइमरी सेंसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है।
- अन्य: TECNO POP 9 5G में आईपी54 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, डुअल सिम 5G, वाई-फाई जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा टेक्नो ने माइक्रोसाइट में ऐलान किया है कि फोन के साथ 4 साल का लेग-फ्री परफॉर्मेंस ऑफर किए जाएगा।









