
वीवो इन दिनों अपनी वाई-सीरीज के स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे की प्लानिंग कर रहा है। इसके तहत आने वाला Vivo Y19s मोबाइल एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की डिटेल देखने को मिली है। बता दें कि फोन कुछ समय बाद सस्ते दाम में लाया जा सकता है। इसकी एंट्री ग्लोबल सहित भारतीय बाजार में हो सकती है। आइए, आगे लिस्टिंग की जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y19s एफसीसी लीस्टिंग
- अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y19s को माय स्मार्ट प्राइस ने एफसीसी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया है।
- यह डिवाइस V2419 मॉडल नंबर के साथ एफसीसी लिस्टिंग में सामने आया है।
- आगामी फोन में स्पीड के लिए 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्पेस मिलने की बात सामने आई है।
- वेबसाइट पर दो IMEI नंबर लिस्टेड हैं। जिससे संकेत मिलता है कि Vivo Y19s में डुअल सिम सपोर्ट होगा।
- यह 15W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। बैटरी की रेटेड क्षमता 5050mAh और सामान्य क्षमता 5150mAh रखी जा सकती है।
- कंपनी संभवत लॉन्च के वक्त 5000mAh बैटरी के रूप में इसे बाजार में ला सकती है।
- कनेक्टिविटी की बात करें तो Vivo Y19s में 4G सपोर्ट होगा। यह WiFi, BDS, GLONASS, GPS, QZSS, SBAS और FM रिसीवर के साथ आएगा।
Vivo Y19s डिजाइन (एफसीसी लिस्टिंग)
लिस्टिंग में वीवो के आगामी फोन का बैक पैनल भी दर्शाया गया है। जिसमें वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है जिसके पास रिंग लाइट दी गई है। यह उसी वीवो डिजाइन जैसा लगता है जो कई अन्य डिवाइस में आता है। फोन के पीछे चमकदार बैक और नीचे दाईं ओर वीवो लोगो मौजूद है। इसके अलावा एफसीसी वेबसाइट से पता चलता है कि स्मार्टफोन का डायमेंशन 165.66 x 76.03 x 8.24 मिमी और वजन 198 ग्राम रखा जा सकता है।

Vivo Y18s के स्पेसिफिकेशंस
आगामी Vivo Y19s डिवाइस पूर्व मॉडल Vivo Y18s का सक्सेसर बन सकता है। इसे कंपनी ने मई में वियतनाम के मार्केट में पेश किया था। जिसकी डिटेल आगे दी गई है।
- डिस्प्ले: Vivo Y18s में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 840 निट्स पीक ब्राइटनेस, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1612 x 720 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है।
- प्रोसेसर: Vivo Y18s में हीलियो जी85 चिपसेट है। यह 12 नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड 2GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर है।
- स्टोरेज: Vivo Y18s में 6GB रैम +128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इसमें एक्सटेंटेड तकनीक के साथ 6GB रैम बढ़ाने की सुविधा है जिसकी मदद से कुल 12जीबी तक का पावर उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी है।
- कैमरा: Vivo Y18s स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप LED के साथ मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 0.08 मेगापिक्सल का लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस है।
- बैटरी: Vivo Y18s में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद है।
- अन्य: यह वीवो स्मार्टफोन IP54 रेटिंग, डुअल सिम, 4G, वाई-फाई ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।









