8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Tecno Camon 30S ग्लोबली लॉन्च, जानें फुल डिटेल

Join Us icon

टेक्नो ने अपनी Camon सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। इसे ग्लोबल बाजार में Tecno Camon 30S नाम से लॉन्च किया गया है। उम्मीद है की मोबाइल को भारत सहित अन्य मार्केट में भी एंट्री दी जा सकती है। यह हैंडसेट ग्राहकों को कम कीमत में वर्चुअल तकनीक की मदद से 16जीबी तक रैम, पावर बैकअप के लिए 5000mAh, बड़ा 6.78 इंच OLED डिस्प्ले जैसी कई खूबियां देगा। आइए, इसका दाम और फुल स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Tecno Camon 30S के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Tecno Camon 30S मोबाइल फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का कर्व्ड FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह हाई ब्राइटनेस मोड में 1,300 निट्स तक सपोर्ट करता है। इसमें 2,160Hz PWM डिमिंग के साथ 10-बिट पैनल है जो DCI-P3 कलर स्पेस का 100 प्रतिशत कवरेज प्रदान करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है। यही नहीं फोन में ऐसी तकनीक है कि इसे गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।
  • चिपसेट: Tecno Camon 30S में दमदार अनुभव के लिए कंपनी ने Helio G100 चिपसेट का उपयोग किया है।
  • स्टोरेज और रैम: यह तीन मेमोरी ऑप्शन में आता है। जिसमें 128GB स्टोरेज के साथ 6GB RAM, 128GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM मिलती है। स्पीड को और बढाने के लिए 8GB वर्चुअल RAM दी गई है। जिससे आप कुल 16जीबी तक उपयोग कर सकते हैं।

  • बैटरी और चार्जिंग: Tecno Camon 30S फोन में 5,000mAh की बैटरी बड़ी बैटरी है। इसे जल्दी से चार्ज करने हेतु 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Camon 30S में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा है। जिसमें OIS तकनीक वाला 50 मेगापिक्सल का 1/1.56” Sony IMX896 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा है। वहीं, फ्रंट में 13MP सेंसर और डुअल LED फ्लैश है।
  • अन्य: यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव वाली IP53 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर, सुरक्षा के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और 4G नेटवर्क से लैस है।

Tecno Camon 30S की कीमत

  • यह मोबाइल फिलहाल पाकिस्तान में उपलब्ध है। इसके टॉप मॉडल 256जीबी की कीमत PKR 59,999 यानी इंडियन रेट अनुसार करीब 18,000 रुपये है।
  • यह फोन चार रंगों में उपलब्ध है। जिसमें ब्लू, नेबुला वायलेट, सेलेस्टियल ब्लैक और डॉन गोल्ड शामिल है।
  • डिवाइस के ब्लू ऑप्शन में बैक पैनल का रंग बदलने वाली तकनीक है। जिससे सूरज की रोशनी में आने पर इसका रंग डार्क ब्लू जैसा लगता है।



LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here