Honor X5b जल्द हो सकता है लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल साइट पर डिटेल्स आई सामने

Join Us icon

ऑनर अपनी एक्स सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Honor X5b लाने की तैयारी कर रहा है। यह सस्ते दाम में जल्द आने की संभावना है। दरअसल इसे फिलहाल गूगल प्ले कंसोल साइट पर देखा गया है जिसमें प्रमुख जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ ही फोन की फ्रंट साइड इमेज भी देखने को मिली है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor X5b गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • ऑनर का आगामी स्मार्टफोन मॉडल नंबर GFY-LX2P के साथ गूगल प्ले कंसोल प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है।
  • आप नीचे इमेज में देख सकते हैं कि इस डिवाइस का नाम Honor X5b भी साफ देखा जा सकता है।
  • लिस्टिंग में कुछ प्रमुख स्पेक्स भी देखे गए हैं। बताया गया है कि Honor X5b में मीडियाटेक हीलियो G36 SoC दिया जा सकता है।
  • स्टोरेज के मामले में 4GB रैम दी हो सकती है जबकि ग्राफिक्स के लिए कॉर्टेक्स A53 GPU मिल सकता है।
  • ओएस की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हो सकता है।
  • डिवाइस में डिस्प्ले 320 DPI की पिक्सेल डेंसिटी के साथ 720×1620 रिजॉल्यूशन वाला मिलने की बात सामने आई है।

Honor X5b Google Play Console Listing

Honor X5b फ्रंट डिजाइन (गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग)

डिजाइन की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में इसका फ्रंट पैनल सामने आया है। आप इमेज में देख सकते हैं कि Honor X5b में डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजेल्स और बीच में वॉटरड्रॉप नॉच है। जबकि राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन है। कुल मिलकर सामने से यह बजट वाला डिवाइस लग रहा है।

Honor X6b के स्पेसिफिकेशंस

Honor X6b इसी साल जून में ग्लोबली लॉन्च हुआ है। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Honor X6b में HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच TFT LCD दिया गया है। इसमें ऑनर का मैजिक कैप्सूल फीचर भी है।
  • प्रोसेसिंग: फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर लगा हुआ है। वहीं, यह 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB मेमोरी जैसे तीन विकल्पों में आता है।
  • कैमरा: कैमरा की बात करें फोन में पीछे की तरफ f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 5MP कैमरा है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Honor X6b में पावर बैकअप के लिए 5,200 एमएएच की बड़ी बैटरी है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 35W चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
  • ओएस: सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें एंड्राइड 14 पर आधारित मैजिकओएस 8.0 मिलता है।



Best Competitors

Honor X7c Rs. 19,990
77%
iQOO Z9x Rs. 11,039
78%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here