17999 रुपये में 8GB RAM वाला फोन, देखें Realme 13 vs CMF Phone 1 परफॉर्मेंस कंपैरिजन

Join Us icon

Realme 13 (रिव्यू) हाल ही में लॉन्च हुआ है, जो रियलमी की नंबर सीरीज का सबसे किफायती विकल्प है। इस स्मार्टफोन में पुराने मॉडल रियलमी 12 की तुलना में कई बेहतरीन अपग्रेडेड फीचर्स दिए गए हैं तथा इसकी कीमत 17,999 रुपये है। इस प्राइस रेंज में रियलमी मोबाइल को कई प्रतिद्वंदियों से टक्कर मिलती हैं जिनमें से एक CMF Phone 1 (रिव्यू) भी है। इनमें से कौन सा डिवाइस अपने प्राइस के हिसाब से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, यह जानने के लिए हमने इनका परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है।

दोनों स्मार्टफोंस के स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें इस समय (आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार) इस प्रकार हैं

मेमोरी वेरिएंटRealme 13 CMF Phone 1
6GB+128GB₹15,999
8GB+128GB₹17,999₹17,999
8GB+256GB₹19,999

Geekbench

गीकबेंच टेस्ट यह मापता है कि एक स्मार्टफोन का प्रोसेसर कितनी अच्छी तरह परफॉर्म करता है। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से CPU और कुल मेमोरी की उपलब्धता पर निर्भर करता है। हमने अपने टेस्ट के लिए दोनों स्मार्टफोंस के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का उपयोग किया। यदि आपके पास कम RAM वाला मॉडल है, तो आप थोड़ा कम प्रदर्शन महसूस कर सकते हैं।

Realme 13 (बाएं) vs CMF Phone 1 (दाएं)

जब बात रॉ पावर की आती है तो, ऊपर के स्कोर से देखा जा सकता है कि Realme 13 का चिपसेट CMF Phone 1 के मुकाबले कमजोर पड़ता है। Realme 13 सिंगल-कोर और मल्टी-कोर दोनों टेस्ट में पीछे है। सिंगल-कोर प्रदर्शन रोजमर्रा के कार्यों जैसे ब्राउज़िंग और ऐप लोडिंग स्पीड को प्रभावित करता है, जबकि मल्टी-कोर प्रदर्शन गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, और हैवी टॉस्क के लिए महत्वपूर्ण है। बेंचमार्क के अनुसार, आपको CMF Phone 1 पर सभी कामों के लिए smoother अनुभव मिलने की संभावना है।

गीकबेंच स्कोरRealme 13 CMF Phone 1
सिंगल-कोर 7821015
मल्टी-कोर 19782867


विजेता:
CMF Phone 1

AnTuTu

AnTuTu बेंचमार्क स्मार्टफोन टेस्टिंग के मामले में Geekbench से भी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह स्मार्टफोन के CPU, GPU, मेमोरी, और यूजर एक्सपीरियंस को मापता है। एक बार फिर, दोनों फोन के AnTuTu स्कोर में बड़ा अंतर देखने को मिला है, यहां भी CMF Phone 1 Realme 13 से आगे है।

Realme 13 (बाएं) vs CMF Phone 1 (दाएं)

यहां CMF Phone 1 के GPU स्कोर सहित अन्य सभी श्रेणियों में मिले हाई ऐवरेज स्कोर के कारण है। एनटूटू स्कोर के चलते CMF Phone 1 बेहतर प्रदर्शन करने वाला स्मार्टफोन है और लगभग सभी मामलों में Realme 13 की तुलना में बेहतर परफॉर्म करेगा।

Realme 13 CMF Phone 1 
एनटूटू स्कोर4,52,2186,42,187


विजेता:
CMF Phone 1

CPU Throttling test

CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट मापता है कि एक स्मार्टफोन का चिपसेट हैवी टॉस्क के दौरान कितना अच्छा प्रदर्शन करता है। इसके लिए हमने Burnout बेंचमार्क ऐप का उपयोग किया। यह फोन को ज्यादा गर्म कर देता है, जिससे हमें इसके कुल प्रदर्शन का सही अंदाजा मिलता है। Realme 13 इस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करता है और CMF Phone 1 की तुलना में उच्च स्कोर प्राप्त करता है। इसलिए, यदि आप नियमित रूप से फोन में हैवी काम करते हैं या बहुत सारे गेम खेलते हैं, तो Realme 13 दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Realme 13 (बाएं) vs CMF Phone 1 (दाएं)
बर्नआउट बेंचमार्कRealme 13 CMF Phone 1 
परफॉर्मेंस अंडर थ्रॉटलिंग63.5 percent58.2 percent


विजेता:
Realme 13

Gaming test

हमने दोनों फोन के गेमिंग प्रदर्शन का परीक्षण किया। इनमें COD: Mobile, Real Racing 3, और BGMI गेम 30 मिनट तक खेले। CMF Phone 1 ने सभी तीनों गेम्स में अपने मजबूत चिपसेट के साथ थोड़ा बेहतर प्रदर्शन दिखाया। टेम्परेचर मैनेजमेंट के मामले में Realme 13 का तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जबकि CMF Phone 1 का तापमान 90 मिनट के गेमिंग सेशन में 14.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। यहां टेम्परेचर में अंतर मामूली है तथा डेली यूज़ में ज्यादा फर्क नहीं मिलेगा। हालांकि, यदि आप अक्सर गेमिंग करते हैं, तो CMF Phone 1 आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।

90 मिनट गेमिंग रिजल्टRealme 13 CMF Phone 1
तापमान में वृद्धि5.1 डिग्री सेल्सियस4.86 डिग्री सेल्सियस


विजेता:
CMF Phone 1

निष्कर्ष

कंपैरिजन देखने पर, CMF Phone 1 परफॉर्मेंस के मामले में Realme 13 पर एक तरफा जीत हासिल करता है। इसके पास काफी उच्च बेंचमार्क परिणाम, बेहतर गेमिंग प्रदर्शन है और साथ ही हीटिंग कंडिशन को भी थोड़ा बेहतर ढंग से संभालता है। यदि आपकी मुख्य प्राथमिकता स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस कैपेबिलिटी हैं, तो CMF Phone 1 दोनों मोबाइल में बेहतर विकल्प है, साथ ही इसकी कीमत भी कम है।

स्मार्टफोन टेस्टिंग : Gaurav Sharma द्वारा 

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here