Jio का छप्पर फाड़ ऑफर, सिर्फ 699 रुपये में मिल रहा JioBharat 4G फोन

Join Us icon

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने इस दिवाली पर एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। कंपनी द्वारा पेश किए गए ऑफर के तहत जियोभारत 4जी फोन की कीमतों में 30 फीसदी की भारी कटौती कर दी है। जी हां, अब आप इस सस्ते फोन को और भी कम प्राइस में खरीद पाएंगे। हालांकि, यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, जिसमें 999 रुपये के दो जियोभारत मोबाइल फोन सिर्फ 699 रुपये की विशेष कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं, जियोभारत फोन को 123 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है। इस मंथली टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, 14 जीबी डाटा भी साथ दिया जा रहा है।

यहां से खरीदें JioBharat 4G Phone

699 रुपये के प्राइस में JioBharat K1 और JioBharat V2 4G को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Jiomart और Amazon से खरीदा जा सकता है। वहीं, रिलायंस डिजिटल पर भी इस फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन Grey & Red, White & Red और Black & Grey तीन कलर ऑप्शन में और जियोभारत V2 ऐश ब्लू और सोलो ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

JioBharat K1 Karbonn, JioBharat V2 4G के फीचर्स

  • JioBharat K1 Karbonn और JioBharat V2 4G फोन में 1.77 इंच का डिस्प्ले है।
  • दोनों ही Jio 4G फोन में डिजिटल रियर कैमरा, 1,000mAh की बैटरी और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है।
  • ये फोन Jio नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और इनमें मनोरंजन के लिए JioCinema और UPI सेवाओं के लिए JioPay जैसे ऐप पहले से लोड हैं।
  • ये फोन JioChat की सुविधा देते हैं, जिससे यूज़र वीडियो, फोटो और मैसेज शेयर कर सकते हैं।
  • JioBharat K1 Karbonn और JioBharat V2 4G फोन कॉल रिकॉर्डिंग, 23 भाषाओं और लाइव टीवी चैनलों को सपोर्ट करते हैं।

कंपनी का मानना है कि यह सिर्फ एक फोन नहीं है, यह 2जी से 4जी पर शिफ्ट करने का एक मौका है। इसके अलावा 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल, मूवी प्रीमियर और नई फिल्में, वीडियो शो, लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्राम, जियोसिनेमा के हाइलाइट्स, डिजिटल भुगतान, QR कोड स्कैन जैसी सुविधाएं जियोभारत 4जी फोन में उपलब्ध हैं। साथ ही जियोपे और जियोचैट जैसे प्रीलोडेड ऐप भी इस फोन में मिलेंगे।

JioBharat 4G फोन का 123 रुपये वाला प्लान

  • इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो आपको बता दें कि जियो के 123 रुपये वाले सबसे सस्त रिचार्ज प्लान में 28 दिन में कुल 14GB डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा।
  • यानी आप हर दिन सिर्फ 500MB डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा प्लान के साथ ही 28 दिन तक किसी भी नंबर पर फ्री में कॉलिंग कर और 300 SMS का लाभ मिलेगा।
  • इतना ही नहीं यूजर्स को इस रिचार्ज में JioSaavn Subscription, JioCinema Subscription और JioTV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

अगर देखा जाए तो यह प्लान उन लोगों के लिए वैल्यू फॉर मनी प्लान है जो डाटा का कम यूज और कॉलिंग ज्यादा करते हैं। ध्यान दें जैसा कि हमने पहले आपको बताया कि जियो के इस प्लान से सिर्फ जियोभारत फोन यूज करने वाले लोग ही रिचार्ज करा सकते हैं। यह प्लान नार्मल यूजर्स व जियोफोन यूजर्स के लिए नहीं है।

इस प्लान के अलावा जियोभारत फोन यूजर्स के लिए दो और रिचार्ज प्लान मौजूद है, जिनकी कीमत 234 रुपये व 1,234 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here