1 नवंबर से बदल रहे हैं कॉलिंग के ये नियम, Airtel, Jio और Vi यूजर्स दें ध्यान

Join Us icon

टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने 1 नवंबर से फर्जी कॉल और एसएमएस को रोकने के लिए नई पहल की शुरुआत कर रही हैं। इस पहल से फेक कॉल पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, क्योंकि यह अक्सर यूजर्स के लिए खतरा पैदा करती हैं। वहीं, ट्राई ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से इसे सख्ती से लागू करने को कहा है। इससे यूजर को कॉल करने में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए डिटेल में आपको बताते हैं कि इस नए नियम के बारे में सबकुछ।

1 नवंबर से बदलेगा नियम

ट्राई का कहना है कि अक्सर देखने को मिलता है कि हैकर्स यूजर्स को टारगेट कर उनके बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसे लोगों की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए नए नियम बनाए गए हैं। ट्राई द्वारा 1 नवंबर से यानी अगले महीने से इसे लागू कर दिया जाएगा।

Jio, Airtel vodafone idea Disney Plus Hotstar Subscription Prepaid recharge plan free calling data sms

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि ट्राई की तरफ से सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आदेश दे दिया गया है। वहीं, इस कदम से ऐसा लग रहा है कि अब फेक और स्पैम कॉल्स से निपटने में बढ़ी मदद मिलने वाली है।

क्या है ट्राई का नया नियम

ट्राई के अनुसार मैसेज ट्रैसेबिलिटी 1 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। वहीं, नियम के लागू होने के बाद आपको फोन पर आने वाले मैसेज को चेक करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा फेक कॉल्स और स्पैम को रोकने के लिए कुछ कीवर्ड्स की पहचान की जाएगी। अगर ये उन मैसेज में शामिल होगा तो उन्हें तुरंत ब्लॉक किया जा सकेगा।

इसके अलावा आप भी इन मैसेज की शिकायत कर पाएंगे। साथ ही इन्हें ब्लॉक करना भी काफी आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि ट्राई की ओर से यूजर्स की सेफ्टी के लिए ऐसे फैसले काफी तेजी से लिए जा रहे हैं। वहीं, TRAI की तरफ से टेलीकॉम कंपनियों को तुरंत इस मॉडल पर काम करने के लिए कह दिया गया है। ऐसे में यूजर्स के लिए टेलीकॉम का यूज करना काफी सेफ होने वाला है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here