
टेक ब्रांड वीवो ने आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए एक साथ दो स्मार्टफोंस के दाम कम किए हैं। कंपनी की ओर से Vivo Y200 और Vivo Y200e की कीमत में कटौती की गई है जिसके बाद इन्हें आज यानी 15 नवंबर से ही नए रेट पर खरीदा जा सकता है। वीवो फोन प्राइस कट डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y200e प्राइस
कंपनी की ओर से वीवो वाई200ई स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट कम किया गया है। इस वीवो 5जी फोन पर 1 हजार रुपये का प्राइस कट हुआ है। यह मोबाइल पहले 20,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को Saffron Delight और Black Diamond कलर में परचेज कर सकते हैं।

Vivo Y200 प्राइस
वीवो वाई200 5जी फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट पर प्राइस कट हुआ है। इस मॉडल की कीमत भी 1 हजार रुपये घटा दी गई है। अभी तक यह वेरिएंट मार्केट में 22,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा था लेकिन अब कीमत में कटौती होने के बाद इसे 21,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। फोन को Desert Gold और Jungle Green कलर में खरीदा जा सकता है।
Vivo Y200 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 120Hz AMOLED
- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1
- 8GB Extended RAM 3.0
- 64MP + 2MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 44W Flash Charge
- 4,800mAh Battery
स्क्रीन : वीवो वाई200 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।
परफॉर्मेंस : Vivo Y200 5G फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है तथा फनटच ओएस 13 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह वीवो स्मार्टफोन 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस है। फोन में मौजूद 8जीबी फिजिकल रैम और 8जीबी वर्चुअल रैम मिलकर Vivo Y200 5G को 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करेगी।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया। बैक पैनल पर Smart Aura Light से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल ओआईएस लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल बोका लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y200 5G में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए वीवो वाई200 5जी फोन को 4,800एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

Vivo Y200e 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 120Hz AMOLED
- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
- 8GB Extended RAM 3.0
- 50MP + 2MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 44W Flash Charge
- 5,000mAh Battery
स्क्रीन : वीवो वाई200ई स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 1200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस : Vivo Y200e 5G फोन एंड्राइड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह स्मार्टफोन भी 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम और 8जीबी वर्चुअल रैम मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत देती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के मामले में यह मोबाइल वीवो वाई200 5जी फोन से कुछ बेहतर है। इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है तथा इसे तेजी से चार्ज करने के लिए Y200e को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।









