
सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड टेक्नो एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो TECNO POP 9 नाम से लॉन्च होगा। यह इंडिया का पहला मोबाइल होगा जो MediaTek G50 प्रोसेसर पर रन करेगा। कंपनी ने ओर से नए ‘पॉप 9‘ की इंडिया लॉन्च अनाउंस कर दी गई है। लो बजट में आ रहे इस स्मार्टफोन में और क्या खास होगा इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
TECNO POP 9 इंडिया लॉन्च डेट
टेक्नो की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि कंपनी इस सप्ताह आने वाली 22 नवंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन पॉप 9 लॉन्च करेगी। शॉपिंग साइट अमेजन पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां TECNO POP 9 की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। गौरतलब है कि टेक्नो पॉप 9 का रेट 9,999 रुपये से कम रहेगा।
TECNO POP 9 स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Helio G50
- IP54
- 90Hz Screen
- 6GB RAM + 64GB Storage
- 1TB Storage
- 5,000mAh Battery
- 13MP Rear Camera
प्रोसेसर : टेक्नो पॉप 9 इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जो मीडियाटेक हीलियो जी50 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। यह प्रोसेसर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
रैम : TECNO POP 9 में 6जीबी रैम दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इसमें वचुर्अल रैम भी शामिल होगी लिहाजा मोबाइल की फिजिकल रैम 3जीबी या 4जीबी हो सकती है।
स्टोरेज : मीडिया फाइल्स, ऐप्स तथा डाटा स्टोर करने के लिए यह मोबाइल फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगां वहीं फोन मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा मिलेगा जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करेगा। यह PDAF तकनीक भी सपोर्ट करेगा।
स्क्रीन : फिलहाल फोन का डिस्प्ले साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन मोबाइल प्रोडक्ट पेज से जानकारी मिली है कि यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए TECNO POP 9 स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसमें 10वॉट या 15वॉट चार्जिंग तकनीक भी मिलने की उम्मीद है।
कलर ऑप्शन : टेक्नो ने बता दिया है कि उनका अपकमिंग लो बजट स्मार्टफोन पॉप 9 मार्केट में Glittery White, Lime Green और Startrail Black कलर में बिकेगा।









