
रियलमी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘नोट’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme Note 60x लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फिलिपिंस में लाया गया है जिसने लो बजट में एंट्री ली है। इस सस्ते रियलमी मोबाइल में कैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं तथा इसका रेट कितना है? ये सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme Note 60x स्पेसिफिकेशन
- 6.74″ एचडी+ 90हर्ट्ज़ स्क्रीन
- 10वॉट 5,000एमएएच बैटरी
- 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज
- 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी
- यूनिसोक टी612 प्रोसेसर
- 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा
- 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

परफॉर्मेंस
रियलमी नोट 60एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T612 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम Mali-G57 GPU दिया गया है।
मेमोरी
फिलिपिंस में यह स्मार्टफोन 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है। रियलमी नोट 60एक्स 4GB Dynamic RAM Expansion तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4+4) की ताकत प्रदान करती है। यह फोन में 64GB Storage मिलती है जिसे 2TB तक भी बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले
Realme Note 60x को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90Hz रिफ्रेश रेट तथा 180Hz टच सेंपलिंग रेट आउटपुट प्रदान करती है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते रियलमी फोन को 5,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme Note 60x 4G फोन के बैक पैनल पर 8MP Rear Camera दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 5MP Front Camera सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स
रियलमी नोट 60एक्स को IP54 रेटिंग के साथ लाया गया है तथा स्क्रीन पर Rain Water Touch टेक्नोलॉजी भी मिलती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस रियलमी फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Realme Note 60x प्राइस
रियलमी नोट 60एक्स फिलिपिंस में 4जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 64जीबी स्टोरेज मिलती है। इस मोबाइल की कीमत PHP 4,799 है जो इंडियन करंसी अनुसार 7,000 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस नए रियलमी फोन को Wilderness Green और Marble Black कलर में खरीदा जा सकता है। Realme Note 60x इंडिया आएगा या नहीं, यह अभी कंफर्म नहीं हो पाया है।









