
अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है। क्योंकि ई-कॉमर्स साइट अमेजन सैमसंग के लेटेस्ट 5G फोन पर पूरे 6,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है वो भी बिना किसी बैंक ऑफर्स के। जी हां, अमेजन पर लेदर बैक वाला Samsung Galaxy F55 5G को पहली बार इतने डिस्काउंट के साथ बेच जा रहा है। वहीं, ग्राहक और ज्यादा डिस्काउंट पाने के लिए आप अपना बैंक कार्ड या एक्सचेंज छूट का फायदा उठा सकते हैं। आइए आगे आपको इस डील के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy F55 5G पर छूट
जैसा कि हमने आपको बताया कि सैमसंग गैलेक्सी F55 अमेजन पर सीधे 6,100 रुपये की छूट पर बेचा जा रहा है। यह डिस्काउंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर दिया जा रहा है, जिसे कंपनी ने 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी यह अमेजन पर 20,899 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, कंपनी की ऑफिशियल साइट पर फोन 20,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।

- हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन – एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक में ख़रीदा जा सकता है। फोन को बैंक कार्ड से खरीदने पर आपको अमेजन पर 2000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी।
- इसके साथ ही सैमसंग के इस 5G फोन पर 17,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट भी दी जा रही है जिसका फायदा ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy F55 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Samsung Galaxy F55 5G में यूजर्स को 6.7 इंच का बड़ा एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले प्रदान किया गया है इस पर शानदार 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस की पेशकश की गई है।
प्रोसेसर: फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए ब्रांड ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट का उपयोग किया है यह 4नैनोमीटर प्रक्रिया पर काम करता है तथा गेमिंग सहित अन्य ऑपरेशन में अच्छी स्पीड देता है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में Samsung Galaxy F55 5G तीन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। जिसमें 12जीबी तक रैम + 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Galaxy F55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी: Samsung Galaxy F55 5G को चलाने के लिए डिवाइस में लंबी चलने वाली 5000mAh बैटरी दी गई है। इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिहाज से डिवाइस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
अन्य: अन्य फीचर्स के मामले में मोबाइल फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव वाली IP67 रेटिंग की सुविधा दी गई है।
ओएस: ओपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Samsung Galaxy F55 5G एंड्राइड 14 पर लॉन्च हुआ है, जिसमें 4 साल के ओएस और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।












