
चीनी मोबाइल कंपनी Vivo ने इंडियन मार्केट में चुपचाप अपने नए और सस्ते 5G फोन को पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा Y-सीरीज के अंदर Vivo Y29 5G को लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी हमें रिटेल सोर्स द्वारा प्राप्त हुई है। हालांकि, कंपनी की साइट पर अभी फोन लिस्ट नहीं है। यानी फोन अभी ऑफलाइन ही खरीदा जा सकता है। आइए आगे आपको वीवो वाई29 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
Vivo Y29 5G प्राइस
वीवो वाई29 5जी फोन चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 4जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज व 6जीबी रैम/ 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,499 रुपये है। वहीं, इन मॉडल पर सलेक्टेड बैंक कार्ड्स से इनपर 1000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

इसके अलावा Vivo Y29 5G फोन के 8जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। साथ ही कंपनी द्वारा फोन के 8जीबी रैम मॉडल पर 1500 रुपये का कैशबैक भी पाया जा सकेगा जो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर दिया जा रहा है।
बैंक ऑफर्स डिटेल
Vivo Y29 5G की स्पेसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले | 6.88″ 90Hz डिस्प्ले |
| रियर कैमरा | 50MP रियर कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 8MP सेल्फी कैमरा |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| बैटरी/चार्जिंग | 5,500mAh बैटरी व 44W चार्जिंग |
| अन्य | IP64 Rating |
- डिस्प्ले: वीवो वाई29 5जी फोन को 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो कि पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगी।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo Y29 5G स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा से लैस है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद रहेगा जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
- प्रोसेसर: इस डिवाइस में डाइमेनसिटी 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर है जो कि यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
- बैटरी: वीवो वाई29 में पावर बैकअप के लिए बड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक है।
- अन्य फीचर्स: वीवो वाई29 5जी शॉक रेजिस्टेंट फोन होगा जिसके जमीन पर गिरने से नुकसान नहीं पहुंचेगा। कंपनी इसे IP64 रेटिंग के साथ लेकर आ रही है जो फोन को पानी की छींटों से भी सुरक्षित रखेगा।









