Redmi 14C 5G MRP इंडिया लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, देखें कितने रुपये में बिकेगा यह सस्ता 5जी फोन

Join Us icon

Redmi 14C 5G 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह साल 2025 में लॉन्च होने वाला पहला शाओमी स्मार्टफोन है जो भारतीय बाजार के जरिये ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री लेगा। कंपनी इसे सेगमेंट का नंबर 1 5जी इंटेरटेनर कह रही है जिसमें 5G+5G SIM सपोर्ट मिलेगा और इस कम रेट वाले रेडमी 5जी फोन में 2.5Gbps स्पीड पर इंटरनेट चलेगा। वहीं अब लॉन्च से पहले रेडमी 14सी 5जी फोन का प्राइस भी लीक के जरिये सामने आ गया है।

Redmi 14C 5G प्राइस

रेडमी 14सी 5जी फोन की कीमत एक्स (ट्वीटर) पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने शेयर की है। लीक में Redmi 14C 5G MRP ₹13,999 बताया गया है। यह मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। गौरतलब है कि बाजार में मोबाइल फोन अपने एमआरपी से कम दाम पर बिकते हैं। ऐसे में रेडमी 14सी 5जी 10,999 रुपये या 11,999 रुपये में ​बेचा जा सकता है।

Redmi 14C 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.99″ HD+ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 18W 5,160mAh battery
  • 13MP Back Camera
  • 5MP Front Camera

स्क्रीन : कंपनी ने बता दिया है कि रेडमी 14सी 5जी फोन 6.99-इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है तथा फोन स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।

प्रोसेसर : टेना के मुताबिक Redmi 14C 5G फोन में 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यहां मोबाइल चिपसेट का नाम अनविल नहीं हुआ है लेकिन चर्चा है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 देखने को मिल सकता है।

मेमोरी : Redmi 14C 5G सर्टिफिकेशन साइट पर कुल चार रैम वेरिएंट्स में लिस्ट हुआ है। इसमें 4GB, 6GB, 8GB और 12GB RAM दिखाई है जिनके साथ 64GB, 128GB, 256GB और 512GB storage मिलेगी। बहरहाल अगल-अलग मार्केट में यह फोन अलग-अलग वेरिएंट्स में बिकेगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी 14सी 5जी स्मार्टफोन में दी जाने वाली बैटरी की रेडिट वैल्यू टेना पर 5,060एमएएच बताई गई है। ऐसे में प्रबल आसार है कि यह फोन अपने 4जी मॉडल की ही तरह 5,160एमएएच बैटरी पर लॉन्च हो सकता है तथा साथ में 18वॉट चार्जिंग मिल सकती है।

कैमरा : Redmi 14C 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। टेना लिस्टिंग के अनुसार इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 0.8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिलेगा। वहीं फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है।

अन्य फीचर्स : टेना पर इस रेडमी 5जी फोन का डायमेंशन 171.88 x 77.78 x 8.3एमएम और वजन 212.3ग्राम बताया गया है। इस मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर दिए जाने की जानकारी भी सामने आ गई है।

Best Competitors

POCO M7 Rs. 12,499
77%
iQOO Z9x Rs. 11,039
78%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here