Redmi Note 14 4G फोन गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, जानें क्या रहा स्कोर

Join Us icon

Redmi Note 14 5G सीरीज के बाद ऐसा लगता है कि कंपनी Redmi Note 14 और Note 14 Pro के वैनिला मॉडल का 4G वैरियंट लाने पर काम कर रही है। 91मोबाइल्स ने फोन के रेंडर्स, मेमोरी विकल्प और रंगों को विशेष रूप से साझा किया था। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में, Redmi Note 14 4G को Geekbench प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे फोन के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 14 4G गीकबेंच लिस्टिंग

  • 91मोबाइल्स द्वारा देखी गई गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर 24117RN76G दिख रहा है। अंत में ‘G’ ग्लोबल को मॉडल के लिए हो सकता है।
  • मार्केटिंग नेम का खुलासा नहीं किया गया है, वही मॉडल नंबर पहले TDRA सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। जिससे Redmi Note 14 नाम की पुष्टि हुई थी।
  • गीकबेंच पर फोन ने सिंगल-कोर राउंड में 732 और मल्टी-कोर राउंड में 1976 स्कोर करने में कामयाबी हासिल की है।

Note-14-4G-Geekbench

  • फोन एंड्राइड 14 ओएस पर चलता है और इसमें 7.48GB (8GB) रैम है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी हो सकते हैं।
  • रेडमी नोट 14 4G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 2.0GHz पर छह कोर और 2.20GHz पर 2 कोर हैं। रेंडर के माध्यम से पता चला है कि चिपसेट मीडियाटेक हीलियो जी99 अल्ट्रा हो सकता है।
  • तुलना के लिए पूर्व रेडमी नोट 13 4G को ग्लोबल लेवल पर स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ लाया गया था।

Redmi Note 14 4G डिटेल्स (संभावित)

गीकबेंच से फोन के बारे में यही सब पता चला है। हमारे द्वारा शेयर किए गए पूर्व रेंडर्स में फोन में बैक पैनल पर चौकोर मॉड्यूल देखा गया था। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश होगा। फ्रंट में सेंटर-पोजिशन वाला पंच-होल कटआउट और स्क्रीन के चारों ओर बड़े बेजेल्स थे। 4G मॉडल को ग्रीन, ब्लू और पर्पल कलर में उपलब्ध होने की बात कही गई है।

  • डिस्प्ले: हैंडसेट में 120Hz आई-केयर डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।
  • मेमोरी: कहा जाता है कि फोन वैश्विक स्तर पर 6GB + 128GB और 8GB + 256GB कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध होगा।
  • चिपसेट: Redmi Note 14 4G को MediaTek Helio G99 Ultra चिपसेट द्वारा संचालित किया जा सकता है।
  • बैटरी: हैंडसेट में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी हो सकती है। यह पिछले मॉडल के 5000mAh सेल से ज्यादा है।
  • कैमरा: आने वाले Redmi फोन में Redmi Note 13 4G की तरह ही पीछे की तरफ 108MP AI कैमरा हो सकता है।

Redmi Note 13 4G को इस साल जनवरी में बेस मॉडल के लिए €181 (लगभग 16,100) की शुरुआती कीमत पर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया था। हम अनुमान लगा सकते हैं कि इसका सक्सेसर Note 14 4G भी इसी महीने लॉन्च हो सकता है। भारत में लॉन्च होना संदिग्ध लगता है क्योंकि देश में पूर्व मॉडल नहीं आया था। वहीं, हमें आने वाले दिनों में और जानकारी मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here