
इंडियन मार्केट सभी मोबाइल ब्रांड्स के लिए बेहद अहम बाजार बन चुका है। जो भी फोन ग्लोबली लॉन्च होता है वह कुछ ही दिनों में भारत में उतार दिए जाते हैं। Motorola ने भी बीते दिनों लो बजट स्मार्टफोन Moto G05 ग्लोबल मार्केट में पेश किया था जो अब इंडिया आ रहा है। कंपनी की ओर से फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है तथा साथ ही इसकी माइक्रो साइट भी लाइव कर दी गई है।
Moto G05 इंडिया लॉन्च डेट
मोटो जी05 7 जनवरी 2025 को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस मोबाइल की माइक्रो साइट लाइव कर दी है जहां फोन लॉन्च डेट के साथ ही इसकी फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी दे दी गई है। 7 जनवरी की दोपहर 12 बजे Moto G05 प्राइस और सेल डेट की घोषणा भी हो जाएगी। हमें उम्मीद है कि इसका रेट 10 हजार रुपये की रेंज में रखा जा सकता है।
Moto G05 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ HD+ 90Hz Display
- Mediatek Helio G81 Extreme
- 4GB RAM + 64GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 18W 5,200mAh battery
डिस्प्ले : मोटो जी05 Vegan leather डिजाइन पर बना है। इसमें 1612 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल डिस्प्ले आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 1000निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है। फोन डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस : Moto G05 सबसे नए और लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Andorid 15 पर लॉन्च होगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी81 एक्स्ट्रीम ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.7गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G52 MC2 GPU मौजूद है।
मेमोरी : फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रो साइट के अनुसार मोटोरोला का नया मोटो जी05 स्मार्टफोन इंडिया में 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा। RAM Boost तकनीक के जरिये इस फोन की ताकत 12GB RAM तक बढ़ाए जाने की बात कही गई है। यानी इसमें 8जीबी वचुर्अल रैम मिल सकती है। वहीं स्मार्टफोन को 64जीबी स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Moto G05 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल Quad Pixel टेक्नोलॉजी से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए मोटोरोला स्मार्टफोन मोटो जी05 में तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज के बाद 2 दिन तक काम कर सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है।
अन्य फीचर्स : मोटो जी05 स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आएगा जिसके साथ वॉटर टच टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। फोन में डुअल डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। water-repellent डिजाइन पर बना है।
See All Competitors













