Tecno Pova 6 5G स्मार्टफोन आया एफसीसी साइट पर, जानें कैसे मिल सकते हैं फीचर्स

Join Us icon

टेक्नो इन दोनों एक नए 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसे Tecno Pova 6 5G नाम से एंट्री मिल सकती है। यह मोबाइल फिलहाल एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखने को मिले हैं। यही है फोन का रेंडर भी सामने आया है जिससे डिजाइन का पता चलता है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग की जानकारी विस्तार से बताते हैं।

Tecno Pova 6 5G एफसीसी लिस्टिंग

  • टेक्नो पोवा 6 5G स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर ‘KJ8s’ मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है, जिसके साथ इसे पहले ब्लूटूथ SIG डेटाबेस पर देखा गया था। .
  • फोन को FCC अथॉरिटी द्वारा ‘2ADYY-KJ8S’ की FCC आईडी के साथ प्रमाणित किया गया है।
  • यह FCC डेटाबेस पर मोबाइल फोन के रूप में लिस्टेड है, जो कुछ प्रमुख स्पेक्स का खुलासा करता है।
  • लिस्टिंग के अनुसार आगामी Tecno Pova 6 5G डिवाइस का सॉफ्टवेयर वर्जन ‘KJ8s-H339A-U-0P-241011V70’ और हार्डवेयर वर्जन ‘V1.0’ है।
  • यह ‘13.553-13.567MHz(TX/RX)’ की ऑपरेशन फ्रीक्वेंसी और ‘ASK’ की मॉड्यूलेशन तकनीक के साथ NFC कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
  • स्मार्टफोन में 5000mAh की टिपिकल Li-ion पॉलीमर बैटरी (4900 mAh रेटेड बैटरी) होने की बात कही गई है जिसका मॉडल नंबर है – ‘BL-49JT’ और इसे ‘U330TSB’ मॉडल नंबर वाले चार्जिंग एडॉप्टर के साथ लिस्ट किया गया है। अधिकतम चार्जिंग स्पीड 33W बताई गई है।
  • Tecno के Pova 6 5G मॉडल के 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज वैरियंट में आने की बात सामने आई है।

Tecno Pova 6 5G डिजाइन (एफसीसी लिस्टिंग)

  • Tecno Pova 6 5G स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ देखा जा सकता है।
  • मोबाइल को संभावित वाइट रंग विकल्प के साथ पेश करने का भी सुझाव दिया गया है।
  • फोन में बैक पैनल पर नीचे की तरफ कंपनी ब्रांडिंग नजर आती है। राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं।

आखिर में आपको बताते चलें कि Tecno ने अब तक अपनी Pova 6 सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन मॉडल जारी किए हैं। जिसमें Pova 6 4G, Pova 6 Pro 5G, Pova 6 Neo 4G, और Pova 6 Neo 5G शामिल हैं। वहीं, आगामी Pova 6 5G पांचवें स्मार्टफोन मॉडल के रूप में लाइनअप में शामिल हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here