
सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल से आज भारतीय बाजार में अपना एक और नया मोबाइल फोन पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से itel A80 इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत केवल 6,999 रुपये है। यह ₹7000 से कम वाला फोन 120Hz Display, 50MP HDR Camera और 5,000mAh Battery की ताकत से लैस है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
itel A80 प्राइस
आइटेल ए80 स्मार्टफोन इंडिया में 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल में 4जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि itel A80 4GB Virtual RAM तकनीक से लैस है जो फोन की फिजिकल 4जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4GB+4GB) की ताकत प्रदान करती है।
इस सस्ते आइटेल स्मार्टफोन को Sandstone Black, Glacier White और Wave Blue कलर में खरीदा जा सकेगा जो रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इस मोबाइल पर free screen replacement भी दे रही है जिसका फायदा फोन परचेज के 100 दिनों के भीतर मुफ्त में उठाया जा सकेगा।

itel A80 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 120Hz IPS Screen
- Unisoc T603 Processor
- 4GB RAM + 128GB Storage
- 4GB Expandable RAM
- Android 14 Go
- 50MP Rear Camera
- 8MP Front Camera
- 10W 5,000mAh Battery
स्क्रीन : आइटेल ए80 स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए इस लो बजट स्मार्टफोन में यूनिसोक टी603 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह 12नैनोमीटर आर्क्टिेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो सस्ते मोबाइल्स फोंस के लिए बेस्ट माना जाता है।
ओएस : itel A80 एंड्रॉयड 14 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च हुआ है। Android Go होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को इंस्टाल किया जा सकेगा जो कम स्टोरेज घेरती हैं तथा इंटरनेट और बैटरी की खपत भी कम ही करती हैं। ये ऐप्स हल्के प्रोसेसर पर भी स्मूथ काम करने में सक्षम हैं।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एचडीआर लेंस दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए itel A80 स्मार्टफोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
अन्य : आइटेल ए80 स्मार्टफोन IP54 रेटिड है जो इसे पानी की छींटों व धूल से सुरक्षित रखता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साउट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल का लैग-फ्री फ्यूएंसी एक्सपीरियंस देने का दावा करती है।
See All Competitors













