
ओप्पो फाइंड X8 सीरीज पिछले साल दो मॉडल्स फाइंड एक्स8 और फाइंड एक्स8 प्रो के साथ लॉन्च हुई थी। वैनिला ओप्पो फाइंड X8 अपने पूर्व मॉडल की तुलना में कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला है। वहीं, अब उम्मीद है कि ब्रांड एक कॉम्पैक्ट फोन पर काम कर रहा है। जिसे Oppo Find X8 Mini नाम से लाया जा सकता है। ब्रांड ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लीक में मिनी मॉडल के संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं।
OPPO Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी Dimensity 9400 चिप वाले फोन के बारे में जानकारी शेयर की है, जिसे ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी माना जा रहा है।
- लीक के अनुसार ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी में 6.31 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले होगा। यह वीवो एक्स200 मिनी के समान साइज का हो सकता है। जो एक कॉम्पैक्ट फोन है।
- स्मार्टफोन में 50MP सोनी IMX9-सीरीज सेंसर और 50MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
- डिजाइन के मामले में ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी में मेटल मिडिल फ्रेम के साथ ग्लास बॉडी होगी। इसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की भी बात सामने आई है।

ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी में 5,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो यह 2025 की पहली छमाही में कभी भी आ सकता है। अफवाह है कि ओप्पो इस मॉडल को Oppo Find X8 Ultra के साथ लॉन्च करेगा। लॉन्च सबसे पहले चीन में होगा लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ओप्पो, फोन को अन्य बाजारों में लाएगा या नहीं। वीवो एक्स200 मिनी भी चीन के लिए एक्सक्लूसिव है और फाइंड एक्स7 अल्ट्रा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च नहीं हुआ है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी और हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
बताते चलें कि ओप्पो फाइंड एक्स8 और फाइंड एक्स8 प्रो भारत में क्रमशः 69,999 रुपये और 79,999 रुपये में उपलब्ध हैं। अगर फाइंड एक्स8 मिनी भारत में लॉन्च होता है तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसकी कीमत बेस मॉडल से कम होगी।









